भूटान में हिमाचल के मुक्केबाजों ने दो स्वर्ण, छह रजत पर जड़ा पंच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूटान के थिंपू में 24-25 सितंबर को हुई पहली भूटान ओपन अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में हिमाचल के मुक्केबाजों ने दो गोल्ड मेडल और छह रजत पदक जीते हैं। महिला और पुरुष वर्ग की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए भूटान में हिमाचल का नाम चमकाया। ओपन टूर्नामेंट में भूटान के बुलावे के बाद हिमाचल की टीम वहां गई थी। सुंदरनगर के मुक्केबाजी कोच नरेश कुमार के नेतृत्व में 52 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में रामपुर के मुक्केबाज मंजीत ने भूटान के तेनजिन ड्रग्येल को 5-0 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। 60 किलोग्राम भार के महिला वर्ग में किन्नौर की विनाक्षी ने फाइनल मुकाबले में भूटान की टंडिन चोडेन को 5-0 से पराजित कर स्वर्ण पदक हासिल किया। 60 किलोग्राम भार वर्ग में कुल्लू के आतिश को भूटान के नीमा दोरजी से फाइनल में 5-0 से हार का सामना करना पड़ा और रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
इसके अलावा शिमला की ज्योतिका विष्ट को 45 और 48 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में भूटान की टेंडिन लामो ने 5-0 से, रामपुर के विष्णुकांत को 57 किलोग्राम भार वर्ग में भूटान के केनले ने फाइनल में 4-1 से, रामपुर के धर्मपाल को 69 किलोग्राम भार वर्ग में भूटान के थिनले ने फाइनल में 5-0 से, कुल्लू के पूर्ण देव को फाइनल में 63 किलोग्राम भार वर्ग में भूटान के डोरजी ने 5-0 से और रामपुर के निशांत को फाइनल में 75 किलोग्राम भार वर्ग में भूटान के संजय वांगडी ने 5-0 से हार का सामना करना पड़ा। इन सभी मुक्केबाजों को रजत पदक मिला। टीम के कोच नरेश कुमार, कमल सिंह, टीम अधिकारी मुकेश भटनागर और सुरेश चेतन ने बताया भूटान अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में हिमाचल के मुक्केबाजों ने दो स्वर्ण और छह रजत पदक जीते हैं।