{"_id":"5be095e8bdec2269360cb642","slug":"haryana-athletics-for-the-second-consecutive-time-overall-champion","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल एथलेटिक्स में हरियाणा की टीम लगातार दूसरी बार बनी ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
नेशनल एथलेटिक्स में हरियाणा की टीम लगातार दूसरी बार बनी ओवरऑल चैंपियन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Updated Tue, 06 Nov 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के सीनियर एथलेटिक्स खिलाड़ियों के साथ-साथ जूनियर एथलेटिक्स भी देश में धूम मचा रहे हैं। झारखंड में आयोजित जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा की टीम लगातार दूसरी बार ओवरआल चैंपियन बनीं। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रदेश की 168 सदस्यीय टीम गई थी। प्रतियोगिता में अंडर 16 आयु वर्ग में 7.27 मीटर की लंबी कूद के साथ प्रदेश के भिवानी जिले के नीरज वर्मा बेस्ट एथलीट बने हैं।
विज्ञापन
रांची के बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में दो से पांच नवंबर तक आयोजित नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रदेश की टीम लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी है। इससे पहले वर्ष 2017 में आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा शहर में आयोजित नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रदेश की टीम चैंपियन बनी थी। हरियाणा एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से 168 सदस्यीय टीम इस प्रतियोगिता में भाग लेने गई थी। टीम के साथ सीनियर कोच के रूप में हिसार से रमेश दलाल, रोहतक से रोहताश सिवाच व मैनेजर अमित कटारिया रांची गए थे। प्रतियोगिता में अंडर 16, अंडर 18 व अंडर 20 में हरियाणा की टीम चैंपियन बनी है।
विज्ञापन
भिवानी के भीम स्टेडियम के पंकज वर्मा ने लगाई सबसे लंबी छलांग
नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के अंडर 16 आयु वर्ग में 7.27 मीटर की छलांग लगाकर पंकज वर्मा बेस्ट एथलीट बने हैं। पंकज हरियाणा के भिवानी जिले के रहने वाले हैं। पंकज ने लगभग तीन वर्ष पहले भिवानी के भीम स्टेडियम में अभ्यास करना शुरू किया था। चैंपियनशिप में हिसार के भूपेंद्र सिंह ने दो गोल्ड मेडल हासिल किए हैं। भूपेंद्र ने अंडर 18 आयुवर्ग में लांग जंप व मिडल रिले में गोल्ड मेडल हासिल किया। रोहतक के छोटूराम स्टेडियम में अभ्यास करने वाली रचना ने 4 गुणा 400 मीटर रिले रेस में गोल्ड व 400 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल हासिल किया।
विज्ञापन