लगातार तीसरी बार खो-खो चैंपियन बना हमीरपुर कॉलेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर लगातार तीसरी बार खो-खो का चैंपियन बना। वीरवार को खेले गए इंटर कॉलेज खो-खो प्रतियोगिता के फाइनल में कोटशेरा कॉलेज की टीम को हराया। इस एकतरफा मुकाबले में हमीरपुर की टीम ने कोटशेरा को आठ अंकों से शिकस्त दी।
तीन दिवसीय अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता के समापन पर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार मीणा मुख्यातिथि थे। उन्होंने युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भाग लेने और नशे से दूर रहने की सलाह दी।
इन कॉलेजों ने भी जीता इनाम
उन्होंने कहा कि यदि युवा खेलों में भाग लेते हैं तो वे नशे से भी दूर रहते हैं। इससे पूर्व स्थानीय कॉलेज प्राचार्य डॉ. एचएस जम्वाल सहित समस्त आयोजक कमेटी और कॉलेज स्टाफ ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
मुख्यातिथि ने विजेता हमीरपुर, उपविजेता कोटशेरा, तृतीय चकमोह और चौथे स्थान पर रही सुंदरनगर की टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। आयोजक सचिव डॉ. पवन वर्मा ने कहा कि प्रतियोगिता बिना किसी विवाद के समाप्त हुई। इसके लिए कॉलेज प्रबंधन, आयोजक मंडल और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।