मास्टर्स गेम्स: हॉकी में सोलन को हराकर हमीरपुर चैंपियन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. यशवंत सिंह परमार यूनिवर्सिटी ग्राउंड नौणी में राज्य स्तरीय मास्टर्स गेम्स का मंगलवार को समापन हो गया। 30 से 40 आयु वर्ग की पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में हमीरपुर पहले और सोलन दूसरे स्थान पर रहा। 40 से 50 आयुवर्ग में शिमला और 50 प्लस में हमीरपुर अव्वल रहा।
इसी प्रकार महिला वर्ग में 30 से 40 वर्ष की हॉकी प्रतियोगिता में सोलन, 40 से 50 आयु वर्ग में हमीरपुर और 50 प्लस में सोलन की महिला टीम को विजेता घोषित किया गया। वॉलीबाल के 40 से 50 आयु वर्ग में शिमला पहले और मंडी जिला की टीम दूसरे स्थान पर रही।
50 प्लस में सिरमौर की टीम अव्वल रही। इसी प्रकार बास्केटबाल महिला मुकाबले में कुल्लू पहले और बिलासपुर दूसरे स्थान पर रहा। बास्केटबाल पुरुष वर्ग में बिलासपुर पहले और शिमला दूसरे स्थान पर रहा।
टीटी के 65 प्लस आयुवर्ग में मंडी के रमेश कथूरिया पहले और सिरमौर के शेरजंग चौहान दूसरे स्थान पर रहे। इसी प्रकार 65 प्लस वॉक में भी मंडी के रमेश कथूरिया पहले और सिरमौर के शेरजंग चौहान ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
समापन अवसर पर निर्मल पंचायत नौणी के प्रधान व स्वयंसेवी बलदेव ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोलन के प्रधान सरदार सिंह ठाकुर ने की। इस मौके पर चिन्मय विद्यालय नौणी के प्रिंसिपल शुभोजीत घोष ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की।
200 खिलाड़ियों का नेशनल के लिए चयन
मास्टर्स गेम्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव व हिमाचल के अध्यक्ष विनोद कुमार ने यहां हर आयुवर्ग के लोगों से प्रेरणा लेकर सभी को खेलों से जुड़ना चाहिए, जिससे हम एक स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकें। प्रदेशभर के 30 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 350 खिलाड़ी इन मुकाबलों में शामिल रहे।
इस प्रतियोगिता में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी 80 प्लस में सोलन के डॉ. डीडी बिष्ट रहे। राज्य स्तरीय मास्टर्स गेम्स से विभिन्न आयु वर्ग के 200 खिलाड़ियों का चयन 24 फरवरी से 3 मार्च तक देहरादून में होने वाली राष्ट्रीय खेलों के लिए किया गया है।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर मास्टर गेम्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के वॉलीबाल कनवीनर बीसी कौशल, मास्टर गेम्स एसोसिएशन के हिमाचल के वरिष्ठ उपप्रधान मनमोहन सिंह, महासचिव तेजस्वी शर्मा, उपप्रधान यशपाल कपूर, केवल राम, मनोज कुमार, अजय कंवर, मोहन लाल, संतोष ठाकुर, सुरेंद्र चुरिया, अलकनंदा हांडा, नौणी के खेल अधिकारी चंद्रमोहन, एथलीट कोच सोलन ज्योति पठानिया, इंटरनेशनल खिलाड़ी नत्था सिंह, बबिता ठाकुर और परमा राम समेत अन्य मौजूद रहे।