फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   guru govind singh hockey gold cup 2018 winner teams

हॉकी गोल्ड कप: महिलाओं में पटियाला, पुरुषों में जालंधर चैंपियन

Mon, 19 Nov 2018 06:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Mon, 19 Nov 2018 06:58 PM IST
विज्ञापन
guru govind singh hockey gold cup 2018 winner teams

पांवटा में चल रही द्वितीय गुरु गोविंद सिंह हॉकी गोल्ड कप प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हुई। प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में कोर ऑफ सिग्नल हॉकी क्लब जालंधर की टीम तथा महिला वर्ग में सेव गर्ल्स पटियाला की टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

विज्ञापन


पुरुष वर्ग में नरेंद्र पाल सिंह और महिला वर्ग में चरणदीप कौर को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि उद्यमी दीपक गोयल और विशिष्ठ अतिथि गजेंद्र तिवारी रहे। 
विज्ञापन


मां यमुना हॉकी क्लब और प्रतियोगिता आयोजन कमेटी के चेयरमैन बलजीत सिंह नागरा और प्रधान गुरनाम सिंह ने कहा कि विजेता टीम को 51 हजार और ट्रॉफी तथा उपविजेता रही मां यमुना क्लब पांवटा टीम को 31 हजार तथा ट्रॉफी प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 प्रतियोगिता के बेस्ट प्लेयर नरेंद्र पाल सिंह, बेस्ट गोल कीपर सौरभ और बेस्ट स्कोरर खिलाड़ी देविंद्र सिंह को 11-11 सौ रुपये का इनाम दिया गया। महिला वर्ग में 3-0 से विजेता टीम सेव गर्ल्स पटियाला की टीम को 31 हजार तथा ट्रॉफी और उपविजेता हिम अकादमी को 21 हजार तथा ट्रॉफी मिली।

बेस्ट प्लेयर चरणदीप कौर, बेस्ट गोलकीपर ललिता तेजवान तथा बेस्ट गोल कीपर तथा बेस्ट स्कोरर पूजा को 11-11 सौ इनाम राशि दी। इस मौके पर मुख्य अतिथि दीपक गोयल, विशिष्ट अतिथि गजेंद्र तिवारी, लक्ष्मी रतन अत्री, पूर्व हॉकी कोच जीबी डंगवाल, बलजीत नागरा, प्रिंसिपल पुरुवाला स्कूल यशपाल


सिंह, पंचायत प्रधान कलम सिंह, हरभजन सिंह, सिमरत सिंह, दिनेश गुप्ता, अर्जुन नागरा, उपिंद्र सिंह, गुरनाम सिंह, जफर अली, चमन लाल, बलजिंदर सिंह, गौरव, बलविंदर सिंह, पंकज सकलानी, नीरज माहेश्वरी,  सुदेश चौधरी, सचिन, ज्ञान प्रकाश और तनुज इस दौरान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed