{"_id":"5beed1e2bdec22697879cced","slug":"guru-gobind-singh-hockey-gold-cup-inaugurated-at-paonta-sirmour","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी गोल्ड कप का आगाज, उत्तर भारत की 22 टीमें पहुंची","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
हॉकी गोल्ड कप का आगाज, उत्तर भारत की 22 टीमें पहुंची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Fri, 16 Nov 2018 08:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा के रावमापा पुरुवाला में द्वितीय गुरु गोविंद सिंह हॉकी गोल्ड कप प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता के शुरुआती पुरुष वर्ग मैच में इलाहाबाद, शाहबाद तथा महिला वर्ग के मैच में देहरादून की टीम ने अपने अपने मैच जीते।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में विशेष आमंत्रित मेहमान नेपाल की हॉकी टीम भी पहुंच रही है। शुक्रवार को पांवटा विस क्षेत्र के विधायक सुखराम चौधरी ने हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
मां यमुना हॉकी क्लब पांवटा के चेयरमैन बलजीत नागरा, प्रधान गुरनाम सिंह और सचिव जाफर अली ने कहा कि उत्तर भारत की 22 टीमें पहुंच गई हैं। पुुरुष वर्ग में विजेता टीम को 51000 और ट्राफी तथा उप विजेता टीम को 31000 और ट्राफी, महिला वर्ग में विजेता
विज्ञापन
टीम को 31000 और ट्रॉफी तथा उप विजेता टीम को 21000 और ट्रॉफी दी जाएगी। शुक्रवार को शुरुआती पुरुष वर्गों के मैचों में इलाहाबाद ने माजरा को 2-1 से हराया। शाहबाद यंगस्टर की टीम ने पंजाब
विवि टीम को 4-2 से तथा महिलाओं के मैच में देहरादून ने एनसीआर ख़ालसा टीम को 1-0 से हराया। इस अवसर पर एसडीएम पांवटा एलआर वर्मा, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान मौजूद रहे।