{"_id":"5c4da4a7bdec2213095200d2","slug":"governor-acharya-dev-vrat-honoured-fencing-player-jyotika-dutta","type":"story","status":"publish","title_hn":"तलवारबाजी में प्रदेश का नाम चमकाने वाली ज्योतिका को मिला सम्मान","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
तलवारबाजी में प्रदेश का नाम चमकाने वाली ज्योतिका को मिला सम्मान
Mon, 28 Jan 2019 11:40 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 28 Jan 2019 11:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तलवारबाजी में कई पदक हासिल कर चुकी प्रदेश की बेटी ज्योतिका दत्ता को गणतंत्र दिवस पर रिज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ने नवाजा। उन्हें 73 हजार की सम्मान राशि, प्रशस्ति पत्र हिमाचल गौरव, टोपी, शाल और नकद राशि प्रदान की गई है। दत्ता को यह सम्मान अंतरराष्ट्रीय स्तर की उपलब्धियां हासिल करने पर दी गई हैं।
विज्ञापन
ज्योतिका ने लगभग 19 बार विदेशी धरती पर भारतीय महिला तलवारबाजी का प्रतिनिधित्व और पांच से भी अधिक बार नेतृत्व किया है। इसमें उन्होंने कई बार पदक हासिल किए हैं। दक्षिण अफ्रीका में राष्ट्रमंडल खेल में देश के लिए पदक जीता था। दत्ता ने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जैसे विश्व चैंपियनशिप, विश्व कप, एशियन चैंपियनशिप में भारत का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
अभी हाल ही में जकार्ता में संपन्न हुई एशियाई खेलों में भाग लेते हुए क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय कर देश को गौरवान्वित किया है। इसके अतिरिक्त ज्योतिका दत्ता ने नवंबर, 2018 में आस्ट्रेलिया के सिडनी में कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में भी क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया।
विज्ञापन
ज्योतिका ने दक्षिण अफ्रीका, फिनलैंड, चीन, जापान, मंगोलिया, थाईलैंड, बहरीन, कतर, ताईवान, हांगकांग, इंडोनेशिया आदि कई देशों में तलवारबाजी का लोहा मनवाया है। अब ज्योतिका इटली में विश्व यूनिवर्सिटी खेलों में भाग लेगी। इससे पहले भी वर्ष 2017 में ताईवान में हुई विश्व यूनिवर्सिटी खेलों में भारतीय टीम का नेतृत्व कर चुकी है।