फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   geeta phogat husband pawan saroha is not happy with Pro Wrestling League

'दंगल गर्ल' गीता फोगाट के पति ने जाहिर की नाराजगी, प्रो रेसलिंग लीग सेलेक्शन पर उठाए सवाल

Sat, 19 Jan 2019 09:57 PM IST
अभिषेक निगम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अभिषेक निगम Updated Sat, 19 Jan 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
geeta phogat husband pawan saroha is not happy with Pro Wrestling League
पवन सिरोहा और गीता फोगाट

प्रो रेसलिंग लीग का चौथा सीजन इन दिनों चल रहा है। देश-विदेश के खिलाड़ी इसमें भाग ले रहे हैं। हालांकि 'दंगल गर्ल' गीता फोगाट के पति इस बार नाखुश हैं। अपनी नाखुशी उन्होंने ट्वीट कर जाहिर की। हालांकि, वो टूर्नामेंट को लेकर खुश हैं।

विज्ञापन


प्रो रेसलिंग लीग का चौथा सीजन चल रहा है। इसके कई मुकाबले पंचूकला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में खेले जा चुके हैं। वहीं बाकी मुकाबले पंजाब के लुधियाना में खेले जाएंगे। 
विज्ञापन


इस बार लीग में गीता फोगाट के पति पवन सरोहा को मौका नहीं मिल पाया है। इसी बात से वो नाराज हैं। ट्वीट करते हुए पवन ने निराशा भी जाहिर की और सवाल भी दागे। पवन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पोस्ट किया, श्बड़ी खुशी की बात है कि प्रो रेलसिंग लीग का चौथा सीजन चल रहा है और इसमें पहली बार मेरी वेट कैटेगरी को शामिल किया गया है। (86kg भार वर्ग) पर दुख की बात यह है कि जितने भी भारतीय खिलाड़ी मेरे भार वर्ग में सेलेक्ट किए गए, उन सभी से ज्यादा मेरे अचीवमेंट होते हुए भी मुझे प्रतियोगिता से अनदेखा किया गया है। आशा करता हूं कि भविष्य में मेरे और किसी दूसरे खिलाड़ी के साथ ऐसा नहीं हो क्योंकि ऐसा होने पर खिलाड़ियों के मनोबल पर असर पड़ता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed