यूपी: गौतम सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर वेट लिफ्टिंग में जीता रजत पदक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बिजनौर जिले के रहने वाले गौतम सिंह ने 64वें नेशनल स्कूल गेम्स में वेट लिफ्टिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता है। गौतम सिंह की इस उपलब्धि से परिजन गदगद हैं।
गांव नारायणखेड़ी निवासी पूर्व सरपंच टीकम सिंह जवानी में पहलवानी करते थे। उन्होंने अपने पोते गौतम सिंह को भी पहलवानी की तैयारी कराई। गौतम सिंह वेट लिफ्टिंग में शानदार प्रदर्शन करने लगा। गौतम सिंह के ताऊ सुभाष कुमार के अनुसार गौतम ने गुवाहाटी में हुए 64वें नेशनल स्कूल गेम्स में 89 से 96 किलो भार वर्ग में हिस्सा लिया था। वहां उसने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो क्विंटल 27 किलोग्राम वजन उठाया।
गौतम सिंह ने क्लीन में 97 किलो और एक क्विंटल 30 किलो वजन उठाया। इससे पहले उत्तर प्रदेश स्कूल भारोत्तोलन प्रतियोगिता में गौतम सिंह ने दो क्विंटल 25 किलो वजन उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए गोल्ड मेडल जीता था।
गौतम सिंह के पिता मनोज कुमार के अनुसार वह चार साल से गिलाड़ी में रह रहा है। वहीं पर वह भारोत्तोलन का अभ्यास करता है। गौतम सिंह के दादा टीकम सिंह उसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए मेडल जीतते देखना चाहते हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/