{"_id":"5bbdf11f867a552842458259","slug":"gangnauli-won-the-sports-competition-primary-and-upper-primary-school-children-took-part","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल प्रतियोगिता में गांगनौली का दबदबा, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने लिया हिस्सा","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
खेल प्रतियोगिता में गांगनौली का दबदबा, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने लिया हिस्सा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Updated Wed, 10 Oct 2018 07:50 PM IST
विज्ञापन
ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल का दूसरा वार्षिक खेल उत्सव
यूपी के बागपत में दोघट पूर्व माध्यमिक विद्यालय आदमपुर में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू हो गई। इसमें दस प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसमें पहले दिन गांगनौली के छात्र-छात्राओं का दबदबा रहा।
विज्ञापन
प्रतियोगिता का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर खंड शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार शर्मा ने किया। उच्च प्राथमिक बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रोहित गांगनौली, कुलदीप बामनौली, दो सौ मीटर दौड़ में कुलदीप बामनौली, मोहित गांगनौली, चार सौ मीटर दौड़ में विपुल, नदीम गांगनौली, छह सौ मीटर दौड़ में विपुल व नदीम गांगनौली ने प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
उच्च प्राथमिक बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में आरती बिनौली प्रथम, अंशु गांगनौली द्वितीय, दो सौ मीटर दौड़ में शिवानी पुसार प्रथम, पूजा गांगनौली द्वितीय, चार सौ मीटर दौड़ में आरती बिनौली प्रथम, अंशु गांगनौली द्वितीय, छह सौ मीटर दौड़ में आरती बिनौली प्रथम, अंशु गांगनौली द्वितीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
प्राथमिक बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में इमरान मुलसम, सौरभ बामनौली, 100 मीटर दौड़ में विजय बरनावा, कैफ बरनावा, दो सौ मीटर दौड़ में आमिर गांगनौली, सौरभ बामनौली, चार सौ मीटर दौड़ में आमिर गांगनौली प्रथम और सौरभ बामनौली द्वितीय रहे। बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में तराना मुलसम ने प्रथम और शगुन मुलसम ने द्वितीय, 100 मीटर दौड़ में तराना मुलसम ने प्रथम और सोनिका गांगनौली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
दो सौ मीटर दौड़ में रीतू गांगनौली ने प्रथम और रितिका पुसार ने द्वितीय, चार सौ मीटर दौड़ में रीतू गांगनौली ने प्रथम और रितिका पुसार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग की लंबी कूद में फिरोज गांगनौली प्रथम और रोहित गांगनौली द्वितीय , बालिका वर्ग में अंजली गांगनौली प्रथम और मनीषा बामनौली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
प्राथमिक बालक वर्ग की लंबी कूद में रोहित पुसार प्रथम और वंश बिजवाड़ा द्वितीय, बालिका वर्ग की लंबी कूद में सोनिका गांगनौली प्रथम और कोमल पुसार द्वितीय रही। इस मौके पर बिजेंद्र सिंह, विकास मलिक, आर्य नरेश आदि का सहयोग रहा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/