{"_id":"5bd31d75bdec2269960bb352","slug":"four-players-of-himachal-in-training-camp-of-indian-handball-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय हैंडबाल टीम के प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश की ये चार खिलाड़ी","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
भारतीय हैंडबाल टीम के प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश की ये चार खिलाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Sat, 27 Oct 2018 10:53 AM IST
विज्ञापन
17वीं एशियन महिला हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए प्रशिक्षण शिविर को चयनित टीम में हिमाचल की चार खिलाड़ी हिस्सा लेंगी। हैंडबाल संघ के अध्यक्ष भरत साहनी और महासचिव नंद किशोर शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए भारतीय महिला हैंडबाल टीम के प्रशिक्षण शिविर में हिमाचल प्रदेश की 4 हैंडबाल खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
विज्ञापन
इसमें जूनियर भारतीय महिला हैंडबाल की कप्तान रही मेनिका पाल, एशियन गेम्स में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी दीक्षा ठाकुर, प्रियंका ठाकुर और दीपा ठाकुर शामिल है। मेनिका पाल जिला सोलन, दीक्षा ठाकुर, दीपा ठाकुर और प्रियंका ठाकुर बिलासपुर की रहने वाली हैं। डॉ. भीम राव इंडोर स्टेडियम फैजाबाद में भारतीय महिला टीम का प्रशिक्षण शिविर 28 अक्तूबर से 29 नवंबर तक लगेगा।
विज्ञापन