फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Football Championship: Host Himachal defeated Chandigarh and Haryana defeated UP

फुटबाल चैंपियनशिप: मेजबान हिमाचल ने चंडीगढ़ और हरियाणा ने यूपी को हराया

Tue, 03 Sep 2019 06:23 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 03 Sep 2019 06:23 PM IST
विज्ञापन
Football Championship: Host Himachal defeated Chandigarh and Haryana defeated UP
हमीरपुर में फुटबाल चैंपियनशिप - फोटो : अमर उजाला

हीरो नॉर्थ जोन सब जूनियर फुटबाल चैंपियनशिप के स्थानीय डिग्री कॉलेज मैदान में दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। मंगलवार सुबह पहला मुकाबला मेजबान हिमाचल और चंडीगढ़ के बीच खेला गया। दूसरा मैच हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच खेला गया।

विज्ञापन


पहले हॉफ में हिमाचल ने चंडीगढ़ पर 2-1 से बढ़त बनाए रखी। मेजबान हिमाचल ने चंडीगढ़ को 4-3 से पराजित किया। हिमाचल से अक्षित राणा ने दो गोल किए। अरुवांश चौहान तथा कप्तान अक्षय ने एक-एक गोल किया।
विज्ञापन


दूसरे हॉफ में रेफरी ने हिमाचल के कप्तान अक्षय को येलो कार्ड भी दिखाया। चंडीगढ़ से गुरतेजवीर सिंह ने दो गोल किए। तीसरा गोल टीम के अतिरिक्त खिलाड़ी आयुष चौधरी ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर बाद दूसरा मैच हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच खेला गया। पहले हॉफ में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर पाईं। दूसरे हॉफ में हरियाणा टीम ने यूपी पर एक के बाद एक अटैक किए।

हरियाणा की तरफ से मैच के 53वें मिनट में पहला गोल किया गया। इसके बाद मनीष विष्ट ने दूसरा गोल किया। हरियाणा ने उत्तर प्रदेश को 2-1 से पराजित किया।

टीम मैनेजर को रेड कार्ड

मैच के दौरान मोबाइल फोन पर बात करने पर उत्तर प्रदेश टीम के मैनेजर अजीत सिंह को फोर्थ रेफरी मिथुन कुमार कुंडू ने रेड कार्ड दिखाया। रेड कार्ड उन्हें मैच के 82वें मिनट में दिया गया। इसके बाद उन्हें टीम एरिया को छोड़कर बाहर जाना पड़ा।

मैच कमिश्नर रोबिन जेवियर ने बताया कि मैच के दौरान किसी भी टीम के मैच, मैनेजर अथवा अन्य ऑफिशियल को मोबाइल या अन्य किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का उपयोग वर्जित है।

फुटबाल संघ के मीडिया कोऑर्डिनेटर सत्यदेव शर्मा ने बताया कि बुधवार को हीरो नॉर्थ जोन सब जूनियर फुटबाल चैंपियनशिप के ग्रुप-ए से सुबह 11:00 बजे पंजाब और उत्तराखंड के बीच मुकाबला होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed