फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Five players of Himachal will play in Pro Volleyball league

प्रो वॉलीबाल लीग में खेलेंगे हिमाचल में पांच खिलाड़ी

Thu, 22 Nov 2018 05:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर बुशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर बुशहर Updated Thu, 22 Nov 2018 05:28 PM IST
विज्ञापन
Five players of Himachal will play in Pro Volleyball league

प्रो कबड्डी लीग के बाद अब हिमाचल के खिलाड़ी प्रो वॉलीबाल लीग में भी दमखम दिखाएंगे। प्रदेश के पांच युवाओं का चयन प्रो वॉलीबाल लीग के लिए हुआ है। प्रदेश वॉलीबाल एसोसिएशन ने खिलाड़ियों के चयन पर खुशी जताई है।

विज्ञापन


इस लीग में शिमला जिले के चार और बिलासपुर जिले का एक खिलाड़ी भाग लेगा। राष्ट्रीय स्तर पर पहली बार प्रो वॉलीबाल लीग करवाई जा रही है। इसमें देश के विभिन्न राज्यों सहित विदेशों से आए वॉलीबाल खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं।
विज्ञापन


अन्य राज्यों की तर्ज पर हिमाचल के पांच युवा भी इसमें अपने जौहर दिखाएंगे। शिमला से चयनित खिलाड़ियों में रमन कुमार, अक्षय कपटा, अमित खागटा, नीतिश और बिलासपुर से अभिषेक सोनी शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रामपुर क्षेत्र के पूर्व वरिष्ठ नेशनल वॉलीबाल खिलाड़ी यशविंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि यह प्रदेश और वॉलीबाल खिलाड़ियों के लिए हर्ष का विषय है। उन्होंने प्रदेश वॉलीबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं ग्रामीण विकास व पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर और महासचिव एवं पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जगीर सिंह रंधावा को


खिलाड़ियों के चयन पर बधाई दी है। राष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी विनोज कुमार, विकास कंवर, चेतन शर्मा, कुलदीप सिंह ठाकुर ने प्रो वॉलीबाल में चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं। कहा कि पंजाब सरकार से रंजीत सिंह अवार्ड से सम्मानित हो चुके जगीर सिंह रंधावा प्रदेश के खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने में अहम योगदान दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed