प्रो-कबड्डी लीग में दमखम दिखाने के लिए तैयार हिमाचल के पांच खिलाड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रो-कबड्डी लीग-2019 में हिमाचल के पांच और खिलाड़ी दमखम दिखाने को पसीना बहा रहे हैं। पांचों खिलाड़ी 70 अन्य खिलाड़ियों के साथ 31 मार्च तक चलने प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान विभिन्न टीमों के मालिक इनकी खेल प्रतिभा को देखने के बाद उनकी बोली लगाएंगे।
अगर इनका प्रदर्शन शिविर में बेहतर रहा तो इन्हें भी कबड्डी प्रीमियर लीग-2019 में खेलने का मौका मिलेगा। हिमाचल के तीन जिलों से इन खिलाड़ियों का चयन हुआ है। 200 से ज्यादा खिलाड़ियों में से ये खिलाड़ी प्रो-कबड्डी के लिए प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे हैं।
इनमें मंडी के राजीव, ऊना के आकाश और अमन तथा सोलन के हरमन चौहान शामिल हैं। इनकी उम्र 18 से 22 साल के बीच है। अगर चारों खिलाड़ियों का चयन प्रो-कबड्डी लीग के लिए होता है तो हिमाचल से लीग में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों की संख्या 15 हो जाएगी।
प्रदेश कबड्डी संघ के महासचिव रत्नलाल ठाकुर ने कहा कि चार खिलाड़ियों को प्रो-कबड्डी लीग के लिए कैंप में जाने का मौका मिला है। शिविर में 31 मार्च तक विभिन्न टीमों के मालिक प्रतिभा को परखने के बाद इनकी बोली लगाएंगे।
हिमाचल के एक मात्र कोच जो दे रहे प्रशिक्षण
प्रो-कबड्डी लीग में पहली बार हिमाचल के कोच भी खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। कोच रत्नलाल ठाकुर बिलासपुर जिले के स्टेट खेल छात्रावास में खिलाड़ियों को कबड्डी का प्रशिक्षण देते हैं। वह हिमाचल प्रदेश कबड्डी संघ के महासचिव भी हैं। उनके साथ देश के अन्य चार कोच भी प्रशिक्षण दे रहे हैं।
पहले 11 खिलाड़ियों की लगेगी खुली बोली
प्रो-कबड्डी लीग में हिमाचल के 11 खिलाड़ियों की बोली लगेगी। इनमें अजय ठाकुर, रोहित राणा, बलदेव सिंह, सुरेंद्र, विशाल, विनित, शिवओम, अभिनंदन, हेमंत, महेंद्र, गुरप्रीत है। सभी खिलाड़ी लंबे समय से प्रो. कबड्डी में खेल रहे हैं। इस बार इन सभी खिलाड़ियों की खुली बोली लगेगी।