{"_id":"5bc6fe48bdec2269a642ac46","slug":"first-time-golf-tournament-on-name-of-jeev-milkha-singh-by-pgti","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार किसी प्रोफेशनल प्लेयर के नाम पर गोल्फ टूर्नामेंट, 1 नंवबर से...डेढ़ करोड़ का ईनाम","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
पहली बार किसी प्रोफेशनल प्लेयर के नाम पर गोल्फ टूर्नामेंट, 1 नंवबर से...डेढ़ करोड़ का ईनाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 17 Oct 2018 02:48 PM IST
विज्ञापन
गोल्फर जीव मिल्खा सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (पीजीटीआई) पहली बार किसी खिलाड़ी के नाम पर गोल्फ टूर्नामेंट कराने जा रहा है। यह सम्मान चंडीगढ़ के जीव मिल्खा सिंह को मिला है। पीजीटीआई चंडीगढ़ में 1 से 4 नवंबर तक जीव मिल्खा सिंह इनविटेशनल गोल्फ टूर्नामेंट कराया जाएगा। इसकी इनामी राशि 1.50 करोड़ रुपये है। यह टूर्नामेंट चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के गोल्फ कोर्स पर खेला जा रहा है।
मंगलवार को टूर्नामेंट संबंधी एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पीजीटीआई के सीईओ उत्तम सिंह मुंड़ी, जीव मिल्खा सिंह, गोल्फ क्लब के प्रधान बीएस गिल मौजूद रहे। उत्तम मुड़ी ने कहा कि लीजेंड जीव मिल्खा सिंह के सम्मान में पीजीटीआई ने काफी बड़ा फैसला लेते हुए उनके नाम का गोल्फ टूर्नामेंट कराया जा रहा है। इसमें 126 शीर्ष स्तर के गोल्फर्स हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें से 12 विदेशी हैं। टूर्नामेंट में देश के टॉप खिलाड़ी शिव कपूर, शिव शंकर चौरसिया, शुभांकर शर्मा और खुद जीव मिल्खा सिंह शामिल हैं।
मेरे लिए यह गर्व की बात: जीव मिल्खा
इस मौके पर जीव मिल्खा सिंह ने कहा कि मैं पीजीटीआई का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिन्होंने मेरे नाम से गोल्फ टूर्नामेंट का रखा। जीव ने कहा कि यह मेरे लिए गर्व की बात है। वह भी तब जब यह टूर्नामेंट मेरे ही गोल्फ कोर्स पर करवाया जा रहा है। यह मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। चंडीगढ़ का गोल्फ कोर्स मेरा होम गोल्फ कोर्स है। इस टूर्नामेंट में शीर्ष स्तर के गोल्फर्स शिरकत कर रहे हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि इस टूर्नामेंट से खिलाड़ी ओलंपिक तक का सफर पूरा करने की कोशिश करेंगे।