फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farrukhabad player's century in amantran cricket tournament

राष्ट्रीय आमंत्रण दृष्टिबाधित टूर्नामेंटः फर्रुखाबाद के खिलाड़ी का शतक, यूपी दूसरे दौर में

Wed, 01 May 2019 11:36 PM IST
प्रशांत कुमार स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 01 May 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Farrukhabad player's century in amantran cricket tournament
बल्लेबाज गौरव सिंह - फोटो : अमर उजाला
यूपी में फर्रुखाबाद के लाल ने पीतल नगरी में अपने बल्ले का ऐसा जौहर दिखाया कि टीम को अगले दौर में पहुंचा दिया। इसके लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ से नवाजा गया। इससे पहले वह भारतीय टीम में एक ऑलराउंडर की भूमिका में नजर आए थे।
विज्ञापन


 मुरादाबाद के सोनकपुर स्टेडियम में चल रहे आमंत्रण टूर्नामेंट में यूपी की टीम का पहला मुकाबला पुडुचेरी से खेला गया। इस मैच में शानदार शुरुआत करते हुए यूपी की टीम ने 15 ओवर में ही 206 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। इसमें फर्रुखाबाद जनपद के शमसाबाद विकास खंड के बल्लेबाज गौरव सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 106 रन की नाबाद पारी खेली। उनकी टीम के कप्तान कमल शर्मा ने भी उनका अच्छा साथ दिया और 86 रन की पारी खेली। पहाड़ से लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुडुचेरी की टीम 15 ओवर में 149 रन ही बना सकी। गौरव की शानदार बल्लेबाजी के लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ दिया गया।
विज्ञापन


 

दिल्ली के लिए खेलते थे गौरव

शमसाबाद के रमापुर निवासी गौरव बी-2 कैटेगरी के दृष्टिबाधित हैं। बचपन से आंखें सही नहीं होने से उनके पिता ने उनका दाखिला दिल्ली के लाजपत नगर स्थित दृष्टिबाधित कॉलेज में करवा दिया था। वहीं पर उन्हें क्रिकेट शौक चढ़ा। फिर वह काफी अच्छा खेलने लगे। कुछ दिन बाद गौरव का चयन दिल्ली की टीम में हो गया। यह पहला मौका है जबकि वह अपने गृह राज्य की टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।


गौरव को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का भी अनुभव है। वह भारतीय दृष्टि बाधित टीम के साथ श्रीलंका व नेपाल के साथ खेली गई त्रिकोणीय सीरीज में भारतीय टीम के साथ थे। साथ ही वह इंग्लैंड व श्रीलंका के खिलाफ भी भारतीय टीम  का हिस्सा रह चुके हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed