फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Divyang Athlete of himachal won three silver medal in dehli

दिल्ली में सूबे के गबरू का डंका, तीन रजत पदक जीते

Wed, 19 Dec 2018 07:41 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Published by: ashok chauhan Updated Wed, 19 Dec 2018 07:41 PM IST
विज्ञापन
Divyang Athlete of himachal won three silver medal in dehli

दिल्ली के त्यागराज मैदान में सिरमौर के एक दिव्यांग एथलीट ने प्रतिभा का लोहा मनवाया। आयुर्वेदिक विभाग में बतौर फार्मासिस्ट सेवारत वीरेंद्र सिंह ने दिल्ली में हुई राष्ट्रीय दृष्टिबाधित एथलेटिक्स में अलग-अलग इवेंट में तीन रजत पदक जीते हैं।

विज्ञापन


उपमंडल संगड़ाह के लगनू गांव से संबंध रखने वाले वीरेंद्र उर्फ बबलू प्रदेश से एकमात्र ऐसे प्रतिभागी हैं, जिन्होंने दिल्ली में अपनी प्रतिभा की छाप छोड़ी। उन्होंने हिमाचल का प्रतिनिधित्व कर पांच हजार मीटर, 1500 और 800 मीटर दौड़ में तीन रजत पदक हासिल किए।
विज्ञापन


इस स्पर्धा में 20 राज्यों से 600 दृष्टिबाधित प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। उधर, जिला सिरमौर पैरास्पोर्ट्स एसोसिएशन अपने प्रतिभागी की इस उपलब्धि से गदगद है। एसडीपीए के सीईओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि इससे पहले भी वीरेंद्र प्रदेश के लिए कई पदक हासिल कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुर्वेदिक विभाग में सेवाएं दे रहे वीरेंद्र एक बेहतरीन धावक हैं। वे कई पदक प्रदेश के नाम कर चुके हैं। ऐसे धावक को सरकार की ओर से भी सम्मानित किया जाना चाहिए।


उधर, धावक वीरेंद्र ने बताया कि तीन रजत पदक जीतकर उन्हें काफी खुशी है। प्रयास रहेगा कि वे स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन करें। उन्होंने बताया कि दिल्ली में ईब्सा (आईबीएसए) ऊषा नेशनल एथलीट चैंपियनशिप हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed