{"_id":"5bc579d8bdec2269871ed99d","slug":"differently-abled-players-rocks-the-game-aryans-player-winner","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग खिलाड़ियों ने खेल में खूब दिखाया दम, 'द आर्यन्स' के खिलाड़ी बने विजेता ","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
दिव्यांग खिलाड़ियों ने खेल में खूब दिखाया दम, 'द आर्यन्स' के खिलाड़ी बने विजेता
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Tue, 16 Oct 2018 11:49 AM IST
विज्ञापन
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के गांधीबाग क्रिकेट ग्राउंड पर सोमवार को प्रथम दिव्यांग महिला क्रिकेट चैंपियनशिप शुरू हुई। मुख्य अतिथि राजेंद्र सिंह और बीना अग्रवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। पहले दिन उप्र और हरियाणा की टीमों के बीच दो मैच खेले गए। इसमें हरियाणा ने जीत दर्ज की। पहले मैच में हरियाणा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी की और 10 ओवरों में 108 रन बनाये।
विज्ञापन
लक्ष्य का पीछा करने उतरी उप्र की टीम केवल 40 रन पर ही ऑल आउट हो गई। दूसरे मैच में उप्र की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम ने 10 ओवरों में 5 विकेट पर 52 रन बनाये। हरियाणा की टीम ने 3.4 ओवरों में ही मैच जीत लिया। इस मौके पर क्रीड़ा भारती के प्रांत मंत्री डा. संदीप त्यागी, क्षेत्रीय संयोजक डा. विकास अग्रवाल, अमित नागर, अमित शर्मा, सुनील कन्नौजिया, पुनीत मुल्तानी, कपिल त्यागी, अमित उपस्थित रहे।
विज्ञापन
द आर्यन्स के खिलाड़ी बने विजेता
कंकरखेड़ा। ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप में नेशनल हाईवे स्थित द आर्यन्स स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी व मेडल जीतकर स्कूल का गौरव बढ़ाया है। स्कूल के एमडी प्रधानाचार्या ने सभी खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया। प्रधानाचार्या प्रिति मल्हौत्रा ने बताया कि गत 13 अक्तूबर को गाजियाबाद स्थित दया फार्म विजय नगर में दो दिवसीय ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया थ।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/