फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   dharamshala college won the women's kabaddi titles

इस कॉलेज ने जीता महिला कबड्डी का खिताब

Thu, 04 Oct 2018 08:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 04 Oct 2018 08:02 PM IST
विज्ञापन
dharamshala college won the women's kabaddi titles

संजौली कॉलेज में चल रही इंटर कॉलेज महिला कबड्डी प्रतियोगिता का विजेता धर्मशाला कॉलेज रहा। बिलासपुर के साथ खेले गए रोमांचक मुकाबले में धर्मशाला ने 24-23 से जीत दर्ज की। तीसरे स्थान के लिए सुंदरनगर और ऊना कॉलेज की टीमों के मैच हुआ।

विज्ञापन


इसमें सुंदरनगर कॉलेज विजेता रहा। धर्मशाला की ज्योति को बेस्ट खिलाड़ी चुना गया। प्रतियोगिता के समापन पर युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद ठाकुर मुख्यातिथि थे। उन्होंने विजेता टीमों और खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन को हरसंभव प्रयास कर रही है। संजौली कॉलेज से सेवानिवृत्त शिक्षक डॉ. लोकेंद्र सिंह चौहान ने बेस्ट खिलाड़ी चुनी गईं ज्योति को अपनी ओर से पांच हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजौली कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीबी मेहता, आयोजन समिति के समन्वयक रमेश चौहान और ऑब्जर्वर डॉ. गोपाल दास्टा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी रहे सुरेंद्र चौहान, संतोख जिंटा, ओपी भोटा और प्रदेश कब्डड्डी संघ के अध्यक्ष राज कुमार मौजूद रहे। 

नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी के लिए चुनीं 12 खिलाड़ी 

dharamshala college won the women's kabaddi titles

इंटर कॉलेज महिला कबड्डी प्रतियोगिता में बेहतरीन पर 12 खिलाड़ियों का 15 से 19 अक्तूबर तक रोहतक में होने वाली नॉर्थ जोन महिला कबड्डी प्रतियोेगिता के लिए हुआ।

इनमें धर्मशाला कॉलेज से सारिका, पुष्पा, गोपी और ज्योति, बिलासपुर कॉलेज से निधि शर्मा, शिल्पा और सुषमा, सुंदरनगर कॉलेज से प्रीति और सीमा, ऊना कॉलेज की खिलाड़ी पूजा देवी के साथ आरकेएमवी की प्रियंका और वंदना शामिल हैं।

इनके लिए शुक्रवार से डॉ. गोपाल दास्टा की देखरेख में संजौली कॉलेज में कोचिंग कैंप शुरू होगा। यह 13 अक्तूबर तक चलेगा।  फिल्मी अंदाज में शादी के दो दिन बाद फरार हो गई दुल्हन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed