{"_id":"5dd553238ebc3e54c36d1acb","slug":"dharamshala-college-became-cricket-champion-after-defeating-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर को हराकर धर्मशाला कॉलेज बना क्रिकेट चैंपियन","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
बिलासपुर को हराकर धर्मशाला कॉलेज बना क्रिकेट चैंपियन
Wed, 20 Nov 2019 08:22 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 20 Nov 2019 08:22 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
अंतर महाविद्यालय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन बुधवार को डीएवी कॉलेज कांगड़ा में हुआ। प्रतियोगिता के फाइनल में धर्मशाला कॉलेज ने राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर को सात विकेट से हराकर खिताब जीत लिया। पहले बल्लेबाजी कर बिलासपुर टीम ने निर्धारित ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 74 रन बनाए। कविता ने 19, डिंपल ने 15 और सोनाली ने 16 रन बनाए। धर्मशाला से नताशा ने तीन और शिवाली ने दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा कर रही धर्मशाला की टीम ने मात्र नौ ओवर में ही तीन विकेट के नुकसान पर मैच और खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
नेहा और पूजा ने 14-14 रन तथा विजु ने 13 रन बनाए। इससे पहले तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में राजकीय महाविद्यालय जोगिंद्रनगर ने राजकीय महाविद्यालय सुंदरनगर को छह विकेट से हराया। समापन समारोह में मुख्यातिथि एसडीएम कांगड़ा जतिन लाल थे। कॉलेज प्राचार्य डॉ. बलजीत सिंह पटियाल ने कॉलेज की गतिविधियों का ब्योरा रखा। व्यापार मंडल अध्यक्ष वेद प्रकाश, नगर परिषद कांगड़ा के अध्यक्ष अशोक शर्मा, प्रदेश विश्वविद्यालय की तरफ से आए पर्यवेक्षक राजकुमार और चयनकर्ता जितेंद्र भी उपस्थित थे।
विज्ञापन