चोट के बावजूद आशीष चौधरी ने थाईलैंड में जीता स्वर्ण, नहीं हारी हिम्मत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाईलैंड ओपन बॉक्सिंग प्रतियोगिता में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले आशीष चौधरी के पिता भगतराम चौधरी एक किसान हैं। समाजसेवा में भी उनकी पहचान हैं। माता दुर्गा देवी गृहिणी हैं।
शनिवार को आशीष के माता पिता टीवी के साथ फोन पर भी अपने बेटे के फाइनल मैच का अपडेट लेते रहे। उन्होंने कहा कि थाईलैंड में फाइनल मैच से पहले चोट लगने के बावजूद उनके बेटे ने हिम्मत नहीं हारी और देश के लिए स्वर्ण पदक जीता।
मां-बाप ने मिठाई खिलाकर मनाया जश्न
मां-बाप ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया और बेटे की उपलब्धि का जश्न मनाया। उनका कहना है कि देश के लिए गोल्ड मेडल लाना हम सभी के लिए गर्व की बात है। इससे पूर्व भी अप्रैल में उनके बेटे ने थाईलैंड में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर देश सहित हिमाचल का नाम रोशन किया है।
मई में गुवाहाटी में आयोजित इंडिया इंटर नेशनल बाक्सिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता है। वहां आंख में चोट लगने के चलते वह फाइनल मुकाबला नहीं खेल पाए थे। इससे पहले भी आशीष चौधरी 15 देशों में भारत देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।