{"_id":"5d8f5f8a8ebc3e01376a9858","slug":"degree-college-solan-champion-for-the-second-time-in-table-tennis","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेबल टेनिस में डिग्री कॉलेज सोलन दूसरी बार बना चैंपियन","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
टेबल टेनिस में डिग्री कॉलेज सोलन दूसरी बार बना चैंपियन
Sat, 28 Sep 2019 06:56 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 28 Sep 2019 06:56 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
इंटर कॉलेज टेबल टेनिस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में सोलन महाविद्यालय दूसरी बार चैंपियन बना। सोलन ने संजौली कॉलेज को 3-0 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की है। महिला वर्ग में संजौली कॉलेज ने रामपुर को 3-0 से हराकर पहला स्थान पाया। तीसरे स्थान के लिए यूआईआईटी शिमला और पीजी सेंटर शिमला के बीच मुकाबला हुआ। इसमें यूआईआईटी ने 3-0 से विजय प्राप्त की।
विज्ञापन
महिला वर्ग में आनी कॉलेज ने पीजी सेंटर शिमला को हराया। इससे पूर्व सेमीफाइनल में डिग्री कॉलेज सोलन ने यूआईआईटी शिमला को 3-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। महिला वर्ग में संजौली कॉलेज ने पीजी सेंटर शिमला को 3-1 और रामपुर ने आनी को 3-1 से हराया। प्रतियोगिता में प्रदेश के 14 कॉलेजों से 19 टीमों ने हिस्सा लिया। समापन पर उच्च शिक्षा संयुक्त निदेशक डॉ. प्रमोद चौहान मुख्यातिथि थे।
विज्ञापन
उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्राचार्य डॉ. नीलम कौशिक ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। प्रतियोगिता के आयोजक सचिव डॉ. सतीश शर्मा ने कॉलेज स्टाफ का आभार जताया। कॉलेज की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक तंजिन नेगी व अधिकारिक मून चौधरी, विवेक नेगी, भूपेंद्र वर्मा, पत्रकारिता के प्रवक्ता मुकेश शर्मा सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन