रोहित शर्मा ने याद की प्रवीण कुमार की पारी, पोस्ट किया ट्वीट, 'नहीं भूल सकता वो जादुई दौर'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। इसके बाद जिले के क्रिकेट विशेषज्ञों ने प्रवीण कुमार के इस फैसले को सही बताते हुए प्रतिक्रियाएं दीं। सोमवार को स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अपने ट्वीटर एकाउंट पर पोस्ट कर प्रवीण की सर्वश्रेष्ठ पारी को याद किया।
रोहित शर्मा ने पीके के साथ पवेलियन में बैठे फोटो भी साझा किया। रोहित ने लिखा कि हम दोनों ने एक समय ही देश के लिए खेलना शुरू किया था। मैं प्रवीण कुमार का आस्ट्रेलिया सीबी सीरीज के दूसरे फाइनल का जादुई दौर नहीं भूल सकता। एक भाई, दोस्त और टीम के साथी का संन्यास सुखद रहे।We almost started at the same time playing for the country, lots of fun, laugh and good cricket. I cannot forget his spell in CB series 2nd final, it was magical. To a brother, friend and a team mate have a good retirement buddy @praveenkumar
विज्ञापन विज्ञापन
हालांकि इस पोस्ट के बाद पीके ने भी रोहित को रिप्लाई कर धन्यवाद किया। लिखा ‘भाईचारे का धन्यवाद, हमने भाईचारे का प्यारा बंधन साझा किया है। वास्तव में मैं खुश हूं, आपकी भूमिका भी बहुत शानदार रही।’ 13 साल के क्रिकेट करियर में पीके टीम के कई खिलाड़ियों के साथ काफी करीब रहे। इसमें रोहित शर्मा, मुनाफ पटेल, सुरेश रैना सहित कई खिलाड़ी शामिल हैं।
Thanks brotherman..we have shared a lovely bond of brotherhood nd i m really happy hwz u dominating
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/