फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cricket tournament first match was won by Amar Shoes and second RBS College

क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच एमरा शूज और दूसरा आरबीएस कालेज ने जीता

Tue, 02 Oct 2018 08:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 02 Oct 2018 08:10 PM IST
विज्ञापन
Cricket tournament first match was won by Amar Shoes and second RBS College
क्रिकेट

आगरा में सूरजभान क्रिकेट एकेडमी पर मंगलवार को प्रथम राजनलाल दीक्षित स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हुआ। पहला मैच एमरा शूज और राधाबल्लभ के मध्य खेला गया। एमरा शूज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित बीस ओवरों में 159 रन बनाए। 

विज्ञापन


धनराज और राहुल तौमर ने 38-38 रनों का योगदान दिया। राधाबल्लभ से सोनू सिंह ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए राधाबल्लभ की पूरी टीम 131 रनों पर सिमट गई। हिमांशु ने 24 रन, निशांत ने 21 रन बनाए। एमरा शूज ने यह मैच 29 रनों से जीत लिया। तीन विकेट लेने वाले एमरा शूज के अनुज गर्ग मैन ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन

 
दूसरा मैच आरबीएस कॉलेज और फ्रेंड्स क्लब के बीच हुआ। फ्रेंड्स क्लब ने पहले खेलते हुए 19.4 ओवरों में 89 रन बनाए। पवन ने 18 रन बनाए। आरबीएस के विवेक यादव ने चार विकेट लिए। आबीएस कॉलेज ने सात ओवरों में 89 रन का लक्ष्य प्राप्त कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्जुन ने 41 और मयंक तिवारी ने 28 रन बनाए। फ्रेंड्स क्लब के वसीम खान ने दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच विवेक यादव रहे। टी-20 डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ आगरा (डीसीसीए) के सचिव प्रकाश कौशल ने किया। 

मैच के दौरान मोहम्मद सद्दीक, प्रेम प्रभात, फैजल रईस, मोहम्मद अखलाक, सहदेव चाहर, सुधीर चतुर्वेदी, विकास दुबे, फिरोज खान, मुकेश बघेल आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed