फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cricket player sushma harleen and tanuja will play for India B and C team

इंडिया-बी और सी टीम के लिए खेलेंगी हिमाचल की सुषमा, हरलीन और तनुजा

Thu, 26 Dec 2019 01:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 26 Dec 2019 01:51 PM IST
विज्ञापन
cricket player sushma harleen and tanuja will play for India B and C team
Harleen Deol - फोटो : अमर उजाला

चार जनवरी से कटक में होने वाली महिला टी-20 चैलेंजर क्रिकेट ट्रॉफी में हिमाचल की तीन क्रिकेटर भी दमखम दिखाएंगी। दो खिलाड़ियों को इंडिया-बी टीम की 14 सदस्यीय टीम में जगह दी गई है। एक अन्य क्रिकेटर को इंडिया-सी टीम में स्थान दिया गया है।

विज्ञापन


विकेटकीपर-बल्लेबाज सुषमा वर्मा इंडिया-बी से खेलेंगी। हिमाचल टीम की ऑलराउंडर तनुजा कंवर भी इंडिया-बी से खेलेंगी। इस टीम की कप्तानी स्मृति मंधाना करेंगी। इधर, एचपीसीए की ओर से खेलने वाली हरलीन देयोल इंडिया-सी से बल्ला भांजेंगी। इस टीम की कमान वेदा कृष्णमूर्ति को सौंपी गई है।

विज्ञापन

cricket player sushma harleen and tanuja will play for India B and C team

तीन क्रिकेटर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टीम इंडिया की नीली जर्सी पहन चुकी हैं। शिमला की रहने वाली सुषमा वर्मा को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का खासा अनुभव है। वनडे के अलावा टी-20 में भी ये भारत की ओर से खेल चुकी हैं। हरलीन देयोल भी भारतीय टीम की सदस्य हैं। 

चैलेंजर ट्रॉफी में प्रदर्शन के आधार पर ही भारतीय टीम का चयन किया जाता है। अगर ये तीनों क्रिकेटर इस प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन करती हैं तो टीम इंडिया की राह इनके लिए आसान हो जाएगी। प्रतियोगिता 11 जनवरी तक चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed