{"_id":"5bdc725abdec22699c0c14f0","slug":"cricket-match-between-himachal-and-bengal-in-ranji-trophy-at-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणजी ट्रॉफी: जसवाल की बदौलत बंगाल 380 पर सिमटा","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
रणजी ट्रॉफी: जसवाल की बदौलत बंगाल 380 पर सिमटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 03 Nov 2018 11:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जस्वाल की शानदार गेंदबाजी की बदौलत हिमाचल ने मेहमान बंगाल को 380 पर समेट दिया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 124 रन बना लिए हैं। इससे पहले शुक्रवार सुबह बंगाल की टीम ने छह विकेट पर 266 रन से आगे खेलना शुरू किया।
विज्ञापन
बंगाल की पूरी टीम 116.1 ओवर में 380 रन बना कर आउट हो गई। बंगाल की ओर से बल्लेबाजी करते हुए मनोज तिवारी ने 55, अनुस्तूप मजूमदार ने 52, अभिषेक ने 48, अमीर ने 47, सुदीप चैटर्जी ने 43, अशोक डिंडा ने 38, एआर इसवारन ने 21, बी अमित ने 19 और श्रीवत गोस्वामी ने 10 रन बनाए।
विज्ञापन
हिमाचल की ओर से गेंदबाजी करते हुए पीपी जसवाल ने सर्वाधिक पांच विकेट, ऋषि धवन और प्रशांत चोपड़ा ने दो-दो और जीके सिंह ने एक विकेट लिया। हिमाचल की टीम ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 43 ओवर में तीन विकेट पर 124 रन बना लिए।
विज्ञापन
अंकुश बैंस ने नाबाद 79 पर क्रीज पर डटे हैं। एनआर गांगटा ने 22, पीएस खंडूरी ने 15, पीएस चोपड़ा ने आठ रन बनाए। बंगाल की ओर से गेंदबाजी करते हुए अशोक डिंडा ने दो और अमीर ने एक विकेट लिया।