{"_id":"603271d6a8deab1c9a03cd84","slug":"cricket-kranti-league-in-rohru-players-auction-on-28-february","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहड़ू में आईपीएल की तर्ज पर होगी क्रिकेट क्रांति लीग","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
रोहड़ू में आईपीएल की तर्ज पर होगी क्रिकेट क्रांति लीग
Sun, 21 Feb 2021 08:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, रोहड़ू
अमर उजाला नेटवर्क, रोहड़ू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 21 Feb 2021 08:15 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
आईपीएल की तर्ज पर रोहड़ू में क्रिकेट क्रांति लीग के मुकाबले खेले जाएंगे। इसके लिए 28 फरवरी को खिलाड़ियों की बोली लगेगी। बोली के लिए 441 खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं। इनमें क्रिकेट क्रांति लीग के लिए 140 खिलाड़ियों का ही चयन होगा। आयोजकों ने फ्रेंचाइजी के नाम भी घोषित कर दिए हैं।
विज्ञापन
रोहडू-1 टीम के मालिक सूर्या ए वन, पप्पू हरटा होंगे। इसमें इनके सहयोगी सुरेश, दिनेश और ललित ठाकुर होंगे। रोहड़ू- 2 टीम के मालिक चंद्रकांत, सोनू लूटा और सुनील दत्ता होंगे। चिड़गांव टीम के मालिक शमशेर सिंह ठाकुर होंगे। जांगला टीम की मालिक आशा रिठवान और सावड़ा टीम के मालिक संजू भागटा होंगे। जुब्बल टीम के मालिक राकेश सरकोली, मनटेश और राकेश विंटा होंगे। रामपुर टीम के मालिक ज्ञान कम्युनिकेशन रोहड़ू होंगे।
विज्ञापन
टिक्कर टीम के मालिक विनोद गुप्ता, अरुण, मुकेश सांजटा और विनय होंगे। शिमला टीम के मालिक बिजू मेहता, रजनीश, मनुजे और शूरवीर होंगे। क्रिकेट क्रांति लीग के समन्वयक दिग्विजय रॉनी चौहान ने बताया कि 28 फरवरी को 441 खिलाड़ियों की बोली लगेगी। सभी कप्तानों तक लिस्ट पहुंचा दी गई है। इनमें 140 खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन