फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Corona: 29 players of sports hostel Bilaspur missed playing National

कोरोना : नेशनल खेलने से चूके खेल छात्रावास बिलासपुर के 29 खिलाड़ी

Mon, 07 Jun 2021 11:36 AM IST
Krishan Singh गौरव शर्मा, अमर उजाला, बिलासपुर
गौरव शर्मा, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 07 Jun 2021 11:36 AM IST
सार

राज्य खेल छात्रावास बिलासपुर में 60 खिलाड़ी हैंडबाल, कबड्डी और एथलेटिक्स में पसीना बहा रहे हैं। नेशनल में दो सर्टिफिकेट हासिल करने के बाद इन्हें स्पोर्ट्स कोटे से पुलिस, सेना और अन्य जगह नौकरी मिलती है, लेकिन पिछले साल से कोरोना के कारण राज्य खेल छात्रावास बिलासपुर के 29 खिलाड़ी जूनियर वर्ग की आयु सीमा पार कर चुके हैं।

विज्ञापन
Corona: 29 players of sports hostel Bilaspur missed playing National
भारत में खेल - फोटो : ट्विटर

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश में कोरोना के कारण साल 2020 से सभी प्रकार की खेल गतिविधियाें पर ग्रहण लगा रहा। राज्य खेल छात्रावास बिलासपुर के जूनियर वर्ग के 29 खिलाड़ी नेशनल नहीं खेल सके। वे जूनियर वर्ग की सीमा पार कर चुके हैं। अब उन्हें सीनियर वर्ग में पसीना बहाना होगा। कबड्डी की दो महिला खिलाड़ी और हैंडबाल में एक पुरुष खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने से चूक गए हैं।

विज्ञापन


राज्य खेल छात्रावास बिलासपुर में 60 खिलाड़ी हैंडबाल, कबड्डी और एथलेटिक्स में पसीना बहा रहे हैं। नेशनल में दो सर्टिफिकेट हासिल करने के बाद इन्हें स्पोर्ट्स कोटे से पुलिस, सेना और अन्य जगह नौकरी मिलती है, लेकिन पिछले साल से कोरोना के कारण राज्य खेल छात्रावास बिलासपुर के 29 खिलाड़ी जूनियर वर्ग की आयु सीमा पार कर चुके हैं।
विज्ञापन


साक्षी और निधि का चयन अंतरराष्ट्रीय कबड्डी कैंप के लिए हुआ था, लेकिन कोरोना के कारण यह कैंप नहीं हो पाया। अंतरराष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता के ट्रायल के लिए राज्य खेल छात्रावास बिलासपुर के अक्षय ने भाग लिया था, लेकिन प्रतियोगिता नहीं हो पाई। राज्य खेल छात्रावास प्रभारी एवं हैंडबाल कोच मनोज ठाकुर ने कहा कि कोरोना के कारण छात्रावास के 29 खिलाड़ी जूनियर वर्ग की आयु सीमा पर कर चुके हैं। अब उन्हें नेशनल खेलने के लिए सीनियर वर्ग में पसीना बहाना पड़ेगा। (संवाद)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed