फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cooch Bihar Trophy under 19

कूच बिहार ट्रॉफी: राजस्थान को 1 पारी और 57 रन से हराकर यूपी फाइनल में

Wed, 06 Feb 2019 11:26 PM IST
प्रशांत कुमार स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 06 Feb 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
Cooch Bihar Trophy under 19
राजस्थान को एक पारी और 57 रन से हराया
कूच बिहार अंडर-19 ट्रॉफी के लिए जयपुर में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में राजस्थान को एक पारी और 57 रन से हराकर यूपी ने फाइनल में प्रवेश किया। इस जीत में गेंदबाज शिवम शर्मा व कार्तिक त्यागी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अब यूपी का फाइनल मुकाबला विदर्भ से 11 से 14 फरवरी तक नागपुर में होगा।
विज्ञापन


वर्ष 2015 के बाद यूपी अंडर-19 टीम ने फाइनल में प्रवेश किया। तब यूपी ने दिल्ली को हराकर कूच बिहार अंडर-19 ट्रॉफी पर कब्जा किया था। इस बार जयपुर में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में राजस्थान ने पहली पारी में 114 रन बनाए। इसमें शिवम शर्मा और कार्तिक त्यागी ने 3-3 विकेट लिए।
विज्ञापन


जवाब में यूपी ने पहली पारी में 273 रन बनाए। इसमें समीर रिजवी ने 51 और शिवम शर्मा ने 39 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी राजस्थान की दूसरी पारी 102 रनों पर सिमट गई। इसमें कार्तिक त्यागी ने 24 पर 5 और मोहित जांगड़ा ने 21 पर 4 विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान-114 और 102
यूपी-273

बहुत ही अच्छी जीत हासिल की है। हमारे खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन किया। जिसका नतीजा है कि आज हम फाइनल में प्रवेश हुए है।
सतीश जायसवाल, मैनेजर यूपी टीम (आरबीआई कानपुर में कार्यरत)

इस बार हम पहले से ही आश्वस्त थे कि हमारी टीम फाइनल में जाएगी। कारण था कि कुछ खिलाड़ी बहुत ही अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे।
मो. आमिर, कोच यूपी टीम
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed