{"_id":"5c56c1fcbdec2232285b05ff","slug":"city-club-won-in-kanpur-cricket-league","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केडीएमए कानपुर क्रिकेट लीग: ऋषभ की घातक गेंदबाजी से सिटी क्लब जीता","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
केडीएमए कानपुर क्रिकेट लीग: ऋषभ की घातक गेंदबाजी से सिटी क्लब जीता
Sun, 03 Feb 2019 04:35 PM IST
शिखा पांडेय
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 03 Feb 2019 04:35 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित केडीएमए कानपुर क्रिकेट लीग में शनिवार को विभिन्न मैदानों पर चार मैच हुए। पीएसी मैदान पर ऋषभ यादव की घातक गेंदबाजी से जयपुरिया स्कूल की टीम मात्र 16 रनों पर सिमट गई और सिटी क्लब ने मैच जीत लिया।
सिटी क्लब ने निर्धारित 40 ओवर में आठ विकेट खोकर 264 रन बनाए। अमन विश्वकर्मा ने 100, ऋषभ वर्मा ने 41 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन
सिटी क्लब ने निर्धारित 40 ओवर में आठ विकेट खोकर 264 रन बनाए। अमन विश्वकर्मा ने 100, ऋषभ वर्मा ने 41 रनों का योगदान दिया।
डेमो पिक
जयपुरिया स्कूल की टीम 5.3 ओवर में मात्र 16 रन पर ही ढेर हो गई। ऋषभ यादव ने आठ रन देकर छह विकेट लिए। किशन यादव ने सात रन देकर चार विकेट झटके।
दूसरा मैच पालिका स्टेडियम में जल संस्थान व कानपुर रेवेन्यू के बीच हुआ। जल संस्थान की टीम ने 30 ओवर में आठ विकेट खोकर 203 रन बनाए।
दूसरा मैच पालिका स्टेडियम में जल संस्थान व कानपुर रेवेन्यू के बीच हुआ। जल संस्थान की टीम ने 30 ओवर में आठ विकेट खोकर 203 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
रेवेन्यू की टीम 30 ओवरों में पांच विकेट खोकर 199 रन ही बना सकी। तीसरा मैच चित्रा मैदान पर अमर क्लब व चित्रा एकेडमी के बीच हुआ।
अमर क्लब की टीम 32 ओवर में 161 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। चित्रा एकेडमी की टीम ने 34.4 ओवर में नौ विकेट खोकर आवश्यक रन बना लिए।
अमर क्लब की टीम 32 ओवर में 161 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। चित्रा एकेडमी की टीम ने 34.4 ओवर में नौ विकेट खोकर आवश्यक रन बना लिए।
डेमो पिक
अंकुर सिंह ने 43, वीर सिंह ने 40 रनों की पारी खेली। चौथा मैच सप्रू मैदान पर केस्को व एलआईसी के बीच हुआ। केस्को की टीम 26.3 ओवर में 127 रन बनाकर ढेर हो गई। एलआईसी की टीम 26.5 ओवर में 86 रन ही बना पाई।