{"_id":"5caa3664bdec2258a5432f3d","slug":"chaudhary-nunihal-academy-and-daulat-hussain-win-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौधरी नौनिहाल अकादमी और दौलत हुसैन ने जीते मैच","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
चौधरी नौनिहाल अकादमी और दौलत हुसैन ने जीते मैच
Sun, 07 Apr 2019 11:11 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sun, 07 Apr 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौधरी नौनिहाल अकादमी ने हनुमान प्रसाद श्रीवास्तव अंडर-16 टूर्नामेंट में सवित्री देवी अकादमी को 8 रन से व दौलत हुसैन अकादमी ने सेंट जोसफ अकादमी को 7 विकेट से हराकर पूर्ण अंक अर्जित किए।
विज्ञापन
केपी कॉलेज मैदान पर रविवार को खेले गए पहले मैच में नौनिहाल अकादमी ने 33.3 ओवर में 164 रन (अमृतांस सिंह 35, यशाग्र त्रिपाठी 26, सिद्धार्थ सिंह 17, दर्शन व सुनील 3-3 विकेट) बनाकर सावित्री देवी अकादमी को 32 ओवर में 156 रन (कुलदीप पटेल 40, ध्रुव व आयुष 27-27 रन, अमृतांस 4/13, मनु कुमार 3/26) पर समेट दिया।
विज्ञापन
दूसरे मैच में सेंट जोसफ अकादमी ने अपने मैदान पर निर्धारित 30 ओवर में 8 विकेट पर 172 रन(संजीत यादव 79, कारण सिंह 20, कार्तिकेय 18, वंस शर्मा, हैंसम व तैमूर 2-2विकेट) बनाये। जवाब में दौलत हुसैन अकादमी ने 25.2 ओवर में3 विकेट पर 175 रन (मो. तैमूर 83 नाबाद,सयैद काशन 61 नाबाद, आकाश, स्वस्तिक व अभिनंदन 1-1विकेट) बना लिए।
विज्ञापन
एमआर शेरवानी नाकआउट 9 से
इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित एमआर शेरवानी सीनियर डिवीज़न नाकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता 9 अप्रैल से आयोजित होगी।एसीए के संयुक्त संयोजक सोमेश्वर पांडेय के अनुसार लीग प्रतियोगिता में कुल 14 टीमों ने प्रतिभाग किया जिसमे 7-7 टीमों की दो पूल थी।
कुल 42 मैच खेले गए जिनमे चौधरी नौनिहाल अकादमी व आनंद शुक्ला इलेवन के 12-12 अंक, स्टेडियम बॉयज़ व राही स्पोर्ट्स के 10-10 अंक , फाफामऊ अकादमी के 7 अंक विप्लव स्पोर्टिंग के 6 अंक थे। पॉइंट और रनरेट के आधार पर दोनों पूल से 3-3 टीमों को प्रवेश दिया गया है। 9 अप्रैल को स्टेडियम बॉयज़ व फाफामऊ अकादमी तथा 10 अप्रैल को राही स्पोर्ट्स व विप्लव स्पोर्ट्स के बीच मैच खेला जाएगा।