{"_id":"5c0b7d24bdec224153247dd0","slug":"chandigarh-indian-cricketer-yuvraj-singh-bad-performance-in-ranji-trophy","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणजी ट्रॉफीः हिमाचल प्रदेश के खिलाफ युवराज सिंह का नहीं चला बल्ला, फील्डिंग में भी फेल","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
रणजी ट्रॉफीः हिमाचल प्रदेश के खिलाफ युवराज सिंह का नहीं चला बल्ला, फील्डिंग में भी फेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 08 Dec 2018 01:43 PM IST
विज्ञापन
yuvraj singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया से बाहर चल रहे युवराज सिंह रणजी ट्राफी के जरिए एक बार फिर जगह बनाने की कोशिश में हैं, लेकिन हिमाचल के खिलाफ उनका बल्ला खामोश रहा। वहीं, क्षेत्ररक्षण में भी कुछ खास नहीं कर पाए। युवराज रणजी ट्राफी में पंजाब की टीम में खेल रहे हैं। फील्डिंग के दौरान उनको तीन बार फीजियो की मदद लेनी पड़ी। दूसरी ओर, स्लिप पर महत्वपूर्ण कैच गंवा बैठे। इस कैच को पकड़ने की कोशिश में बाएं कंधे पर चोट लग गई।
मोहाली केपीसीए स्टेडियम में चार दिवसीय रणजी ट्राफी में पंजाब और हिमाचल की टीमों केबीच मुकाबला चल रहा है। हिमाचल के स्पिनर मयंक डागर ने 71 रन बनाए और 22 रन देकर 4 विकेट लिए। उनके सामने पंजाब का कोई भी बल्लेबाज नहीं टिक सका। हिमाचल ने पहली पारी में 390 रन बनाए। इसके जवाब में पंजाब की टीम दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 9 विकेट के नुकसान पर 75 रन ही बना सकी।
इस दौरान युवराज सिंह बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए और 4 के निजी स्कोर पर रनआउट हो गए। इससे पहले सुबह हिमाचल ने 5 विकेट पर 244 रनों से आगे खेलना शुरू किया। पहले दिन के नाबाद बल्लेबाज एआर कलसी और ईसी सेन ने पारी को आगे बढ़ाना शुरू किया। दोनों बल्लेबाजों के बीच 6ठे विकेट के लिए 40 रनों की साझेदारी हुई थी कि ईसी सेन 15 रन के निजी स्कोर पर पंजाब के तेज गेंदबाज संदीप का शिकार बने। इसके बाद एआर कलसी को 82 रनों के स्कोर पर संदीप शर्मा ने चलता किया। ब्यूरो
विज्ञापन
क्रीज पर पहुंचे मयंक डागर ने निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ मिल कर अपना अर्द्धशतक पूरा किया। मयंक डागर 9 चौकों की मदद से 71 रन बनाकर आउट हुए। हिमाचल की पूरी टीम ने 145.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 390 रन बनाए। पंजाब की ओर से संदीप सिंह ने 101 रन देकर 5 विकेट झटके, जबकि सनवीर सिंह व रघु शर्मा ने 2-2 विकेट और गुरकीरत मान ने एक विकेट झटका। हिमाचल के गेंदबाजों की सटीक गेंदबाजी केचलते पंजाब की टीम दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 75 के स्कोर पर अपने 9 विकेट गंवा चुकी है। पंजाब के बल्लेबाज एक-एक करके पैवेलियन लौटते नजर आए।
जीवनजोत सिंह (8), अभिजीत गर्ग शून्य, टीम के कप्तान मंदीप सिंह शून्य को भी ए गुलेरिया ने एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। इसके बाद युवराज सिंह 4 के निजी स्कोर पर रन आउट होकर चलते बने। गुरकीरत मान (3), सनवीर सिंह (5), अभिषेक गुप्ता (1) रन बनाकर आउट हुए। सुबेग सिंह गिल नाबाद 14 रन और रघु शर्मा नाबाद 6 रन बनाकर क्रीज पर टिके हैं। गेंदबाजी में हिमाचल की ओर से मयंक डागर ने 12 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट चटकाए। अर्पित ने 2 विकेट, आरआर धवन और जीके सिंह ने एक-एक विकेट झटका।