{"_id":"5bb7c4b6867a5535342a1bff","slug":"chandigarh-has-won-three-medals-including-gold-in-asian-yoga-sports-championships","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियन योग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में चंडीगढ़ ने गोल्ड समेत झटके तीन मेडल","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
एशियन योग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में चंडीगढ़ ने गोल्ड समेत झटके तीन मेडल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 06 Oct 2018 01:38 AM IST
विज्ञापन
एशियन योग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप
एशियन योग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में चंडीगढ़ योग एसोसिएशन के खिलाड़ियों का दमखम देखने को मिला। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड, सिल्वर, ब्रांज पदक जीते। चैंपियनशिप का आयोजन तिरुवनंतपुरम, केरल के जिमी जॉर्ज इंडोर स्टेडियम में 27 से 30 सितंबर तक किया गया था। चंडीगढ़ के योग एसोसिएशन की खिलाड़ी आरती ने अंडर 21-25 आयु वर्ग में गोल्ड मेडल, अमित चहल ने ब्रांज मेडल, सतनाम ने व्यावसायिक श्रेणी में सिल्वर मेडल जीता।
विज्ञापन
चैंपियनशिप में जीत दर्ज कर वापस चंडीगढ़ लौटने पर एसोसिएशन के जनरल सचिव राजीव उप्पल और रमन कुमार, सचिव योग फेडरेशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन एमके विरमानी ने खिलाड़ियों का स्वागत किया। इसके बाद सेक्टर-23 स्थित गवर्नमेंट योग कॉलेज के प्रिंसिपल और ज्वांइट डॉयरेक्टर स्पोर्ट्स डॉ. महेंद्र सिंह ने विजयी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन