फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Cricketer Tanya Bhatia in womens t20 world cup

महिला टी-20 वर्ल्ड कप में खेलती दिखेंगी चंडीगढ़ की तान्या भाटिया, वेस्टइंडीज बना मेजबान

Sun, 30 Sep 2018 02:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 30 Sep 2018 02:57 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Cricketer Tanya Bhatia in womens t20 world cup
क्रिकेटर तान्या भाटिया
चंडीगढ़ की महिला क्रिकेटर तान्या भाटिया का चयन महिला टी-20 वर्ल्ड कप के लिए हुआ। बीसीसीआई की ओर से घोषित 15 सदस्यीय भारतीय महिला क्रिकेट टीम में उन्हें शामिल किया गया है। हरमनप्रीत कौर को कप्तान बनाया गया है। वर्ल्ड कप 9 से 24 नवंबर तक वेस्टइंडीज में खेला जाएगा। इसमें 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन


भारत को ग्र्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, आयरलैंड की टीमों के साथ रखा गया है। वर्ल्ड कप में भारत 9 नवंबर को न्यूजीलैंड केखिलाफ मैच से अपना अभियान शुरू करेगा। चंडीगढ़ के एमसीएम डीएवी कॉलेज-36 की छात्रा तान्या भाटिया के पिता बैंक कर्मचारी हैं। वे इंटर यूनिवर्सिटी तक विकेट कीपर की भूमिका निभाते रहे हैं।
विज्ञापन


बेटी तान्या ने भी पिता से विकेटकीपिंग के गुर सीखे और महज 7 साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। तान्या ने डीएवी स्कूल में युवराज सिंह के पिता योगराज और सुखविंदर बाबा से पांच साल तक क्रिकेट के गुर सीखे। इसके उपरांत तान्या ने जीएनपीएस-36 में क्रिकेट खेलना शुरू किया। तान्या आरपी सिंह और जसवंत राय के पास क्रिकेट की कोचिंग ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed