फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CBSE East Zone Cluster 4 Athletic Meet 2018

सीबीएसई ईस्ट जोन क्लस्टर-4: दूसरे दिन सीतापुर-एटा का रहा दबदबा

Sat, 13 Oct 2018 11:26 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 13 Oct 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
CBSE East Zone Cluster 4 Athletic Meet 2018
प्रयास करती हुई हाई जंप की प्रतिभागी छात्रा - फोटो : अमर उजाला
इटावा: सीबीएसई ईस्ट जोन क्लस्टर-4 एथलेटिक मीट 2018 के दूसरे दिन अंडर-19 बालिकाओं के मुकाबलों में विद्या ज्ञान स्कूल सीतापुर का तथा अंडर-17 बालकों के मुकाबले में श्याम बिहारी पब्लिक स्कूल एटा का दबदबा रहा। संत विवेकानंद सीनियर सेकेंड्री पब्लिक स्कूल की इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 37 जिलों के 90 सीबीएसई विद्यालयों के लगभग 900 खिलाड़ी अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 वर्ग में प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता रविवार को संपन्न होगी।
विज्ञापन


दूसरे दिन शनिवार को मुख्य अतिथि सुदिति ग्लोबल के प्रबंध निदेशक लव मोहन तथा विशिष्ट अतिथियों में जिला क्रीड़ाधिकारी एसके लहरी, यूपी एथलेटिक टेक्निकल कमेटी के चेयरमैन व चीफ रेफरी एस यादव, उप क्रीड़ा अधिकारी राजेश सोनकर, सुदिति ग्लोबल औरैया के सचिव शिवम आनंद के साथ ही सीबीएसई की ओर से ऑब्जर्वर डॉ. पवन तिवारी व डॉ. अंकिता पांडे, अनिल चौधरी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि का स्वागत संत विवेकानंद के निदेशक-प्रधानाचार्य व प्रतियोगिता के आयोजक डॉ. आनंद मोहन ने किया। प्रतियोगिता का संचालन रागिनी सेन ने किया तथा पुष्पेन्द्र सिंह सेंगर, नवेंदु त्रिपाठी, डॉ. हेरॉल्ड, जेके गुप्ता, क्षितिज चौहान, केशव आनंद, वीएस पांडे, धर्मेंद्र यादव, महेंद्र यादव, उपेेंद्र सेंगर, नीता अग्रवाल, तरन्नुम जहां, अरुणा त्रिपाठी, रमा तिवारी, मंजू यादव, रेहान अंसारी, कुलदीप, अजय पाल यादव, मस्तराम सकलानी मैस इंचार्ज, सिद्धार्थ, कमल कुमार, सतेंद्र यादव आदि का सहयोग रहा। 
विज्ञापन

 

दूसरे दिन की प्रतियोगिताओं के परिणाम 

CBSE East Zone Cluster 4 Athletic Meet 2018
रेस के प्रतिभागी खिलाड़ी छात्र - फोटो : अमर उजाला
अंडर-19 बालिका वर्ग

शॉटपुट 4 किलोग्राम : सानिया खान, डीपीएस कल्याणपुर कानपुर 
डिस्कस थ्रो 1 किलोग्राम : झनक दुबे, आर्मी स्कूल कानपुर 
लॉन्ग जंप : बरखा, एसएनडब्ल्यूएस अलीगढ़ 
हाई जंप : सृष्टि, विद्याज्ञान सीतापुर 
100 मीटर रेस : बरखा सिंह, एसएनडब्ल्यूएस अलीगढ़ 
200 मीटर रेस : शालिनी वर्मा, विद्याज्ञान सीतापुर 
800 मीटर रेस : निष्ठा गोयल, डीएवी गेल दिबियापुर औरैया 
1500 मीटर रेस : निधि चौधरी, श्याम बिहारी स्कूल एटा 
200 मीटर रेस : शालिनी वर्मा, विद्याज्ञान सीतापुर 

 

दूसरे दिन की प्रतियोगिताओं के परिणाम 

CBSE East Zone Cluster 4 Athletic Meet 2018
विजेताओं के साथ लव मोहन, एसके लहरी व डा. आनंद - फोटो : अमर उजाला
अंडर-17 बालक वर्ग
100 मीटर रेस : प्रिंस चौधरी, श्याम बिहारी पब्लिक स्कूल एटा 
200 मीटर रेस : प्रिंस चौधरी, श्याम बिहारी पब्लिक स्कूल एटा 
400 मीटर रेस : नितिन दयाल, श्याम बिहारी पब्लिक स्कूल एटा 
800 मीटर रेस : अजीत यादव, विद्याज्ञान सीतापुर 
1500 मीटर रेस : सुखदेव सिंह, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल लखीमपुर 
लांग जंप : रामप्रकाश, आरबीएस हाथरस 
डिस्कस थ्रो : 1.5 किलोग्राम 
सतविंदर सिंह, अकाल एकेडमी गोमती पीलीभीत 
शॉटपुट : अभिषेक चौधरी, गुरुकुल पब्लिक स्कूल अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed