शिमला में मुक्के बरसाएंगे उत्तर क्षेत्र के मुक्केबाज, इस दिन शुरू होगी प्रतियोगिता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल को नॉर्थ जोन मुक्केबाजी प्रतियोगिता की मेजबानी करने की मौका मिला है। यह प्रतियोगिता आठ और नौ फरवरी को इंदिरा गांधी खेल परिसर में करवाई जाएगी। इसमें पांच राज्यों के पचास से अधिक मुक्केबाज हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में इस बार लेह-लद्दाख के मुक्केबाज भी दमखम दिखाएंगे। स्पर्धा में मेजबान हिमाचल की 10 सदस्यीय टीम हिस्सा लेगी।
अलग-अलग भार वर्ग में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों में 49 किलोग्राम में मंजीत रामपुर, 52 किलोग्राम में राहुल, 56 किलोग्राम में बिलासपुर के आशीष, 60 किलोग्राम में रामपुर के जितेंद्र, 64 किलोग्राम में रामपुर के चंद्रमोहन, 69 किलोग्राम में रामपुर के धर्मपाल के अलावा 75 किलोग्राम भार वर्ग में मंडी सुंदरनगर के अयान, 81 किलोगाम में कुल्लू के सक्षम, 91 किलो में बिलासपुर के आशीष जबकि 91 प्लस भार वर्ग में मंडी के अंशुल हिस्सा लेंगे। बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष राजेश भंडारी और सचिव सुरेंद्र शांडिल ने बताया कि इस चैंपियनशिप में हिमाचल, पंजाब, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, लेह-लद्दाख के मुक्केबाजों की टीम हिस्सा लेगी।
चैंपियनशिप के दौरान होगा जज, रैफरी का टेस्ट
बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया इस चैंपियनशिप के दौरान बॉक्सिंग के जज और रैफरी का टेस्ट करवाएगी। इसमें छत्तीसगढ़ के राजेंद्रन फेडरेशन की ओर से मौजूद रहेंगे। दो दिन प्रैक्टिकल जबकि एक दिन लिखित परीक्षा होगी। इस टेस्ट को पास करने के बाद अभ्यर्थी बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रैफरी और जज बन सकेंगे।
बॉक्सिंग पर होगा सेमीनार, इटली से आएंगे वक्ता
चैंपियनशिप के दौरान प्रदेश बॉक्सिंग संघ सेमिनार भी करवाएगा। इसमें इटली से विशेषज्ञ आर. रैफल मुख्य वक्ता के रूप में भाग लेने आएंगे। वे उभरते बॉक्सर और प्रदेश बॉक्सिंग संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों को खेल के बारे और अंतरराष्ट्रीय नियमों और नए किए जा रहे प्रयोगों के बारे में जानकारी देंगे।