{"_id":"5cc32cf9bdec225ef47aa61c","slug":"boxer-ashish-won-silver-medal-in-asian-boxing-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉक्सर आशीष ने रचा इतिहास, भारत की झोली में डाला रजत","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
बॉक्सर आशीष ने रचा इतिहास, भारत की झोली में डाला रजत
Fri, 26 Apr 2019 10:01 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 26 Apr 2019 10:01 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हिमाचल के आशीष चौधरी ने रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। ये फाइनल में कजाकिस्तान के मुक्केबाज से कड़े संघर्ष में हार गए। शुक्रवार को थाइलैंड में खेले गए फाइनल में आशीष ने दमदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
आखिर में प्वाइंट सिस्टम के जरिए कजाकिस्तान के बॉक्सर को विजेता घोषित किया गया। आशीष चौधरी हिमाचल के पहले मुक्केबाज जो एशियन चैंपियनशिप में पहली बार भारतीय टीम का हिस्सा बने हैं। वर्तमान में आशीष चौधरी मंडी जिला के धर्मपुर में तहसील वेलफेयर ऑफिसर के पद पर तैनात है।
विज्ञापन
बॉक्सिंग के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस सुंदरनगर के कोच नरेश कुमार ने इन्हें प्रशिक्षण दिया है। आर्मी स्पोर्ट्स संस्थान पुणे में हुई 27 अक्तूबर से दो नवंबर तक हुई सीनियर राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में आशीष ने रजत पदक जीता है।
विज्ञापन