{"_id":"5bf7b838bdec2241c7691eff","slug":"billabong-international-wins-under19-single-category-in-cbse-national-tennis-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेनिस टूर्नामेंट: अंडर-19 पुरुष सिंगल्स में बिलाबोंग ने मारी बाजी","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
टेनिस टूर्नामेंट: अंडर-19 पुरुष सिंगल्स में बिलाबोंग ने मारी बाजी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 23 Nov 2018 01:50 PM IST
विज्ञापन
बिलाबोंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा स्थित बिलाबोंग हाई इंटरनेशनल स्कूल और हैदराबाद के ओक्रेजे इंटरनेशनल स्कूल ने सीबीएसई नेशनल टेनिस प्रतियोगिता के अंडर-19 पुरुष व महिला सिंगल्स वर्ग की ट्रॉफी अपने नाम की। इसके अलावा सोनीपत के लिटिल एंजेल्स स्कूल ने अंडर-17 पुरुष व महिला वर्ग में बाजी मारी।
विज्ञापन
बिलाबोंग हाई इंटरनेशनल स्कूल में पांच दिवसीय प्रतियोगिता का समापन प्रधानाचार्या श्रीमती शर्मीला चटर्जी और प्रबंधक श्रीमती जसमीन गाँधी के नेतृत्व में बुधवार को हुआ। महेश धर्माधिकारी (सह सचिव सीबीएसई ), पूनम विश्नोई (जिला क्रीडा अधिकारी, गौतम बुद्ध नगर), नेशनल लॉन टेनिस खिलाड़ी लक्षित और चन्द्रिल सूद ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन
मुख्य अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में बिलाबोंग स्कूल के स्टूडेंट्स ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।