{"_id":"5cab28dcbdec22147057b445","slug":"big-win-of-chamba-over-sirmour-in-test-cricket-match-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस खिलाड़ी की शतकीय पारी से चंबा की सिरमौर पर बड़ी जीत","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
इस खिलाड़ी की शतकीय पारी से चंबा की सिरमौर पर बड़ी जीत
Mon, 08 Apr 2019 04:46 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 08 Apr 2019 04:46 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
सिरमौर के खिलाफ मंडी के सुंदरनगर में खेले गए तीन दिवसीय टेस्ट मैच में चंबा की टीम ने बड़ी जीत हासिल की है। टीम ने एक पारी और 119 रन से मैच जीता।
विज्ञापन
इस जीत में चंबा के खिलाड़ी मोक्ष ने 151 रनों की शतकीय पारी खेली और बेहतरीन गेंदबाजी से सिरमौर के पांच बल्लेबाजों के विकेट चटकाए। मैच में पहले बल्लेबाजी चंबा की टीम ने की। पहले बल्लेबाजी करते हुए चंबा की टीम ने 356 रन बनाए।
विज्ञापन
जिसमें मोक्ष ने 151 रन की पारी खेली। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिरमौर की पहली पारी जहां 86 रनों पर सिमट गई तो वहीं दूसरी पारी में 156 रन बनाए। चंबा की टीम ने यह मैच एक पारी और 119 से जीत लिया। चंबा की टीम का अगला मैच किन्नौर के खिलाफ होगा। दस अप्रैल को यह मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन