{"_id":"5bdb0fc4bdec2269317c935c","slug":"bengal-team-solid-start-against-himachal-in-ranji-trophy-at-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणजी ट्रॉफी: तिवारी और मजूमदार के अर्धशतकों से संभला बंगाल","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
रणजी ट्रॉफी: तिवारी और मजूमदार के अर्धशतकों से संभला बंगाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर)
Updated Fri, 02 Nov 2018 11:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन के अटल बिहारी क्रिकेट स्टेडियम में हिमाचल के खिलाफ बंगाल की टीम ने ठोस शुरूआत की। पहले दिन मेहमान टीम ने छह विकेट पर 266 रन बनाए। कप्तान मनोज तिवारी ने अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा असुस्तूप मजूमदार ने भी 52 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
हिमाचल की ओर से पीपी जस्वाल, ऋषि धवन ने दो-विकेट झटके। प्रशांत चोपड़ा और जीके सिंह के खाते में एक-एक विकेट आया। सुबह टॉस जीतकर बंगाल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम के सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 64 रन जोड़े।
विज्ञापन
पीपी जस्सल ने टीम को पहला झटका दिया। इसके अलावा कप्तान मनोज तिवारी ने 55 रन की पारी खेली। अभिषेक ने 48, एआर इसवारन ने 21 और सुदीप चैटर्जी ने 43 और श्रीवत गोस्वामी ने दस रन बनाए।
विज्ञापन
पहले दिन का खेल समाप्त होने तक बंगाल की टीम ने छह विकेट के नुकसान पर 266 रन बनाए। इससे पूर्व सांसद अनुराग ठाकुर ने खिलाड़ियों से मिलकर मैच का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर एचपीसीए पदाधिकारी अतर सिंह नेगी, नरेंद्र अत्री, युधिष्ठिर कटोच, संजय ठाकुर, शम्मी सोनी, गौतम, अनिल भाटिया, अमित राणा, संजय, ठाकुर अवतार सिंह, भाजपा महामंत्री पवन शर्मा, मनजीत ठाकुर, अभिषेक जोशी, संदीप भाटिया, नीरज जैन, शुभम कपिल, राजेश कुमार, मनी मौजूद रहे।