फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BD XI Nerwa becameChampion For the fifth consecutive year in shimla

लगातार पांचवीं बार चैंपियन बनी बीडी इलेवन नेरवा

Thu, 07 Feb 2019 10:28 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नेरवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नेरवा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 07 Feb 2019 10:28 AM IST
विज्ञापन
BD XI Nerwa becameChampion  For the fifth consecutive year in shimla

बीडी इलेवन ने सोलन की महाकाल इलेवन को हराकर 19वीं फ्रेंड्स चैलेंजर क्रिकेट ट्रॉफी जीत ली। टीम ने लगातार पांचवीं बार इस प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया है। विजेता टीम को एक लाख का नकद पुरस्कार, ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 50 हजार रुपये और ट्रॉफी दी गई।

विज्ञापन


प्रतियोगिता में शिमला, सोलन, सिरमौर के अलावा उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा की टीमों ने भी हिस्सा लिया। नेरवा कॉलेज मैदान में बुधवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। संघर्षपूर्ण फाइनल में बीडी इलेवन ने चार रन से जीत दर्ज की।
विज्ञापन


फाइनल देखने के लिए सैकड़ों दर्शक मैदान में मौजूद रहे। प्रतियोगिता 12 जनवरी से खेली जा रही थी। 70 टीमों के बीच टक्कर हुई। मेनू भिख्टा को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, अंकित को बेस्ट बैट्समैन, जॉनी मटाइक को बेस्ट फील्डर,  चमन डोगरा को बेस्ट आल राउंडर, अबू को बेस्ट विकेटकीपर,
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीडी जंसटा को बेस्ट हिंदी कमेंटेटर तथा ज्ञान मेहता को बेस्ट इंग्लिश कमेंटेटर के खिताब से नवाजा गया।  फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष बिट्टु झगटा ने प्रतियोगिता की सफलता के लिए क्लब के सदस्यों का आभार जताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed