फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bcci Declared col ck nayudu trophy and Vijay Merchant Trophy  2018 team 

कर्नल सीके नायडू और विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए बीसीसीआई ने घोषित की टीम, इनसे होगा मुकाबला

Tue, 06 Nov 2018 10:14 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 06 Nov 2018 10:14 AM IST
विज्ञापन
Bcci Declared col ck nayudu trophy and Vijay Merchant Trophy  2018 team 
cricket

कर्नल सीके नायडू और विजय मर्चेंट ट्रॉफी के दो-दो मुकाबलों के लिए टीमों का चयन कर लिया गया है। अंडर-23 टीम भुवनेश्वर में सिक्किम और मेघालय के खिलाफ मुकाबला खेलेगी। जबकि अंडर-16 टीम नागपुर और यूपी से भिड़ेगी। 

विज्ञापन


बीसीसीआई के स्थानीय समन्वयक अमित पांडे ने सिक्किम और मेघालय के खिलाफ 14 नवंबर 2018 को भुवनेश्वर में होने वाले दो मुकाबलों के लिए उत्तराखंड की अंडर-23 बालक वर्ग की टीम घोषित की गई है।

विज्ञापन

अंडर-23 टीम में अजित सिंह रावत (कप्तान), विकास डंगवाल (विकेटकीपर), पीयूष जोशी, सागर सिंह रावत, आदित्य सेठी, सौरव चौहान, विजय शर्मा, कमलेश कन्याल, निखिल पुंडीर, अग्रिम तिवारी, प्रदीप चमोली, प्रमोद रावत, हरजीत सिंह, हिमांशु बिष्ट, सुनील सिंह बिष्ट को जगह दी गई है। उन्होंने बताया कि वी वेंकट राम को टीम कोच, ऋषि गणेश को ट्रेनर, देशराज को फिजियो और पवन पाल को टीम मैनेजर बनाया गया है। 

वहीं, अंडर-16 टीम में दिव्यम रावत (कप्तान), इशाग्र जगूड़ी (उप कप्तान), अशर खान, अनुज गिरि, युवराज चौहान, पूर्वांश ध्रुव, लोकेश समथ, युवराज सिंह, परीक्षित गड़कोटी, शाश्वत डंगवाल, श्रेयश घिल्डियाल, कन्हैया भट्ट, सत्यम बलियान, हबीब उस्मान व आर्यन चौधरी को जगह मिली है। पूर्व में दो मुकाबले खेल चुकी टीम में शामिल आरूष मेलकानी, विशाल जोशी, हिमांशु तिवारी और अटल पलडिया को टीम में जगह नहीं मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed