बीसीसीआई ने अंडर-19 टीम के तीन क्रिकेटरों पर लगाया बैन, सामने आया बड़ा फर्जीवाड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीनू मांकड ट्रॉफी के लिए चुनी गई उत्तराखंड की अंडर-19 क्रिकेट टीम के तीन क्रिकेटरों पर बीसीसीआई ने दो साल का बैन लगा दिया है। तीनों क्रिकेटर फर्जी दस्तावेजों के जरिये अंडर-19 टीम के ट्रायल में शामिल हुए थे। पूछताछ में तीनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।
राज्य की अंडर-19 टीम के चयन के बाद से ही कई खिलाड़ियों को लेकर सवाल उठाए जा रहे थे। इनमें से कुछ खिलाड़ियों की उम्र 19 साल से अधिक बताई जा रही थी। वहीं, दो क्रिकेटरों पर दूसरे राज्यों से स्कूल स्तर की क्रिकेट खेलने के आरोप लगे थे।
इन पांचों क्रिकेटरों पर ट्रायल में शामिल होने के लिए फर्जी दस्तावेज लगाने का आरोप था। शुक्रवार को अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद राज्य क्रिकेट संचालन समिति के समन्वयक प्रो. रत्नाकर सेठी के निर्देश पर ओवरएज बताए जा रहे तीनों क्रिकेटरों से पूछताछ की गई।
इनको किया गया बाहर
प्रो. सेठी ने बताया कि पूछताछ में तीनों क्रिकेटरों ने अपनी गलती मान ली है। उन्होंने कबूल किया कि गलत दस्तावेजों के आधार पर ट्रायल में शामिल हुए थे। तीनों को टीम से बाहर करने के साथ ही दो साल का बैन लगा दिया गया है।
वह अगले दो वर्ष तक उत्तराखंड और बीसीसीआई की किसी प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। देर रात बीसीसीआई के स्थानीय समन्वयक अमित पांडे ने आधिकारिक मेल जारी कर कार्रवाई की पुष्टि की।
इनको किया गया बाहर
प्रशांत कुमार
टीम में शामिल रहे प्रशांत कुमार ने सरस्वती विद्या मंदिर, रुड़की से 12वीं की पढ़ाई की। फेल होने पर 10 जून 2014 को उन्होंने टीसी निकाल ली। उनकी हाईस्कूल मार्कशीट और टीसी के अनुसार उनकी जन्मतिथि एक अप्रैल 1997 है।
संदेह के घेरे में दो अन्य क्रिकेटर
ऊधमसिंह नगर निवासी नितीश जोशी ने 2017-18 में राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर से बीए तृतीय वर्ष की परीक्षा उत्तीर्ण की। नितीश ने कुमाऊं विवि की अंतर महाविद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया। 18 सितंबर 2018 को जारी टीसी के अनुसार दस्तावेजों में उनकी जन्मतिथि पांच मई 1997 है।
लक्ष्य सिंह पंवार
विकासनगर निवासी लक्ष्य सिंह ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज से पढ़ाई की है। उससे पहले की पढ़ाई उन्होंने विकासनगर के इंडियन पब्लिक स्कूल से की। यहां जमा दस्तावेजों के अनुसार लक्ष्य की जन्मतिथि तीन अक्तूबर 1995 है।
संदेह के घेरे में दो अन्य क्रिकेटर
अंडर-19 क्रिकेट टीम में शामिल दो अन्य क्रिकेटर भी संदेह के घेरे में हैं। सूत्रों के अनुसार ऊधमसिंह के इन दोनों क्रिकेटरों ने भी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ट्रायल में हिस्सा लिया। दूसरे राज्यों से खेलते हुए उन्होंने जो दस्तावेज जमा कराए, उनमें और अंडर-19 ट्रायल के दस्तावेजों में अंतर है। सूत्रों के अनुसार इन दोनों क्रिकेटरों की भी जांच की जा रही है।