{"_id":"5cb1d42cbdec222dcc5786f6","slug":"bcci-appointed-chetan-as-coach-for-woman-cricket-coaching","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल का चमका नाम, महिला इंडिया ब्लू टीम को कोचिंग देंगे चेतन","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
हिमाचल का चमका नाम, महिला इंडिया ब्लू टीम को कोचिंग देंगे चेतन
Sat, 13 Apr 2019 05:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 13 Apr 2019 05:52 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी के चेतन ठाकुर को बीसीसीआई की अंडर-23 महिला इंडिया ब्लू टीम के चीफ कोच की कमान सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से मंडी जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। वह क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ मंडी के मुख्य कोच भी हैं। 1995 से 2003 तक हिमाचल रणजी टीम के सदस्य रहे।
विज्ञापन
वह हिमाचल की अंडर-23 टीम, अंडर-14 के साथ-साथ मंडी जिला के अंडर-16, अंडर-17, अंडर-19 और सीनियर टीम के कोच भी हैं। चेतन बीसीसीआई के लेवल-2 कोच हैं और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया लेवल-2 कोर्स भी किया है।
विज्ञापन
कुछ समय पहले उन्हें हिमाचल महिला अंडर-23 टीम का कोच भी नियुक्त किया गया है। उनके मार्गदर्शन में हिमाचल की टीम ने लगातार 9 मैच जीत कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। बीसीसीआई ने इनकी कोचिंग को सराहा और इनको इंडिया ब्लू टीम का चीफ कोच नियुक्त किया है। इनकी नियुक्ति होना प्रदेश और मंडी जिले के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
चेतन की नियुक्ति पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ मंडी के अध्यक्ष अजय राणा, सचिव प्रवीण सेन, रणजी खिलाड़ी शक्ति सिंह, अनिल सेन, रवेंद्र शर्मा, कमलकांत शर्मा, ऋषि धवन, राघव धवन, संदीप मोदगिल, मनीष गुप्ता, कौल सिंह, अजय राय व एसोसिएशन के संयुक्त सचिव रविकांत जम्वाल ने खुशी जताते हुए इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
चेतन ने अपनी इस नियुक्ति के लिए बीसीसीआई, बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकर, युधिष्ठिर कटोच व हिमाचल कोचिंग के निदेशक विक्रम राठौर का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पहली बार हिमाचल के किसी कोच को इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।