फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Basketball Tournament Launched in Chandigarh

बास्केटबॉल टूर्नामेंटः विवेक हाई स्कूल और सॉपिंस स्कूल की जीत से शुरुआत

Tue, 16 Oct 2018 01:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 16 Oct 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
Basketball Tournament Launched in Chandigarh
Basketball Tournament

विवेक हाईस्कूल मोहाली द्वारा आयोजित सरदार भगवंत सिंह मेमोरियल इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत सोमवार से हुई। मुकाबले सेक्टर-42 स्थित स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के बास्केटबॉल स्टेडियम में खेले जा रहे हैं। पहले दिन चार लिए लीग मैच हुए। लड़कों के अंडर- 14 वर्ग में लर्निंग पाथ स्कूल ने सेंट कबीर स्कूल की टीम को 34-22 से हराया।

विज्ञापन


 विजेता टीम से अमजोत और मनवीर ने 12-12 अंक हासिल किए। हारने वाली सेंट कबीर स्कूल की टीम से अर्शनील ने 8 अंक हासिल किए। दूसरे मैच में पुलिस पब्लिक स्कूल मोहाली ने गुरु हरिकृष्ण स्कूल चंडीगढ़ को 14-4 के बड़े अंतर से हराया। अर्णव ने विजेता टीम के लिए के लिए 9 अंक बनाए। तीसरे मैच में सॉपिन्स स्कूल चंडीगढ़ ने सेंट पीटर्स स्कूल चंडीगढ़ को 18-8 से हराया। विजेता टीम से मनन ने 7 अंक बनाए। इसके अलावा विवेक हाईस्कूल चंडीगढ़ ने गिल्को इंटरनेशनल स्कूल को 28-09 से हराया। विजेता टीम से तेजवीर ने अकेले ही 18 अंक बनाए।
विज्ञापन


चंडीगढ़ राज्य योग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आगाज
 योग एसोसिएशन और जीसीवाईईएच सेक्टर-23 द्वारा सोमवार को 34वें चंडीगढ़ राज्य योग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आगाज किया गया। इसका उद्घाटन सरकारी कॉलेज ऑफ योग एंड हेल्थ सेक्टर 23 में हुआ। इस मौके पर खेल निदेशक तेज दीप सिंह सैनी मुख्य मेहमान थे। उनके साथ भारत के योग संघ अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, संयुक्त निदेशक खेल और प्रिंसिपल जीसीवाईईएच डॉ. महेंद्र सिंह, सीवाईए अध्यक्ष डीसी शर्मा और चंडीगढ़ योग एसोसिएशन के अध्यक्ष एमके विरमानी भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. महेंद्र सिंह ने योग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अशोक अग्रवाल ने भारत के योग संघ की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। जीएस सीवाईए राजीव उपपाल ने चंडीगढ़ योग एसोसिएशन की उपलब्धियों का वर्णन किया। सीनियर वर्ग में प्रतियोगिता मंगलवार का होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed