कैलाश प्रकाश की स्मृति में हुई बास्केटबॉल स्पर्धा, खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
मुख्य अतिथि सेठ दयानंद गुप्ता ने स्वतंत्रता सेनानी कैलाश प्रकाश के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रकाश के अथक प्रयासों से मेडिकल कॉलेज और विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स स्टेडियम का निर्माण हुआ। आजादी की लड़ाई में कई बार वो जेल भी गये। जबकि खेलों और शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने अपना महत्वपूर्ण योगदान भी दिया।
कैलाश प्रकाश जनसेवा संस्थान के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया पिछले चार वर्षों से संस्थान स्वतंत्रता सेनानी की पुण्यतिथि पर बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। जिसमें स्कूली टीमों से उभरते हुए खिलाड़ियों की प्रतिभा का सम्मान संस्थान द्वारा किया जाता है।
प्रोत्साहन के लिये प्रथम विजेता को 11 हजार, द्वितीय 51 सौ व तृतीय 21 सौ रुपये संस्थान वितरण करेगी। जबकि जेके एक्सपोर्ट द्वारा खिलाड़ी पुरस्कृत होंगे। संस्थान के अध्यक्ष व सचिव सुभाष चंद्रा ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन रोटरी विभोर अग्रवाल ने किया। इस दौरान सेक्रेटरी रोटरी नवीन गुप्ता, रोटरी हेमंत अग्रवाल, अध्यक्ष जितेंद्र कुमार गुप्ता, सचिव सुभाष चंद्रा, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर, बास्केटबॉल कोच ओमकार सिंह रहे।
यह रहा परिणाम
पहले मैच में वर्धमान एकेडमी ने ट्रांसलेम को 45-30 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे मैच में डीएन कॉलेज ने सेंट थामस को 66-43 से हराया। तीसरे मैच में डीएवी ने दीवान स्कूल को 31-18 से हराया। चौथे मैच में सेंट जोंस ने अशोका एकेडमी को 2-16 से हराया। पांचवें मैच में तक्षिला एक्षशिला एकेडमी ने सेंट जोसफ एकेडमी को हराया।
शांति निकेतन विद्यापीठ ने सिटी वोकेशनल को 17-4 से हराया। पहले दिन के आखिरी मैच में मेरठ पब्लिक स्कूल ने आर्मी पब्लिक स्कूल को कांटे के मुकाबले में 75-43 से हराया। कोच ओमकार ने बताया मंगलवार को प्रतियोगिता के अंतिम दिन दूसरे राउंड की टीमों के बीच मुकाबले होंगे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/