फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तिरंगे का चमत्कार, 108 दिन बाद बीमारी को मात दे लौटे हॉकी लीजेंड बलबीर सिंह, जज्बे को सलाम

Sat, 19 Jan 2019 09:26 AM IST
खुशबू गोयल संजीव पंगोत्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 19 Jan 2019 09:26 AM IST
विज्ञापन
Balbir Singh Senior Discharge from  PGI chandigarh after 108 days
हॉकी लीजेंड बलबीर सिंह

‘मंजिलें भी जिद्दी हैं, रास्ते भी जिद्दी हैं। पर क्या करूं मैं, हौसले भी तो मेरे जिद्दी हैं...’ हॉकी लीजेंड बलबीर सिंह सीनियर द्वारा अपने 95 वें जन्मदिवस पर लिखी गई यह पंक्ति उन पर सही चरितार्थ होती है। उनके बुलंद हौसले के आगे बीमारी टिक नहीं पाई। शुक्रवार को 108 दिन बाद उनको पीजीआई से छुट्टी मिल गई है। 

Balbir Singh Senior Discharge from  PGI chandigarh after 108 days
Balbir Singh Senior - फोटो : अमर उजाला

बलबीर सिंह सीनियर को पिछले साल अक्तूबर माह के पहले हफ्ते में निमोनिया और कार्डियक फेल्योर की शिकायत पर पीजीआई में एडमिट कराया गया था। करीब डेढ़ महीने तक वे वेंटिलेटर पर रहे। पीजीआई में ही 31 दिसंबर को उन्होंने अपना 95वां जन्मदिन मनाया। इलाज के दौरान पीजीआई में बलबीर सिंह सीनियर के बेड के सामने बड़ा सा तिरंगा लगाया गया था। परिवारवालों के अनुसार सीनियर लगातार इसी तिरंगे को देखते रहते थे। इसी तिरंगे की वजह से वे मौत को मात देकर घर लौटे हैं। 

बता दें कि कि बलबीर सिंह सीनियर जिस टूर्नामेंट का उद्घघाटन करने जाते थे तो वहां हमेशा तिरंगे को सबसे पहले सैल्यूट करते थे। आजादी के बाद लंदन में अंग्रेजों को उन्हीं के घर में हराने के बाद पहली बार तिरंगा लहराया गया था। उस समय को बलबीर सिंह सीनियर आज भी अपनी यादों में बसाए हुए हैं। 

पूरी तरह से फिट होने में लगेगा समय 

Balbir Singh Senior Discharge from  PGI chandigarh after 108 days
सांकेतिक तस्वीर

घर पर दिवाली जैसा माहौल
उनके नाती कबीर ने बताया कि बलबीर सिंह सीनियर को गुरुवार देर रात पीजीआई से छुट्टी दे दी गई। 108 दिन के बाद वह वापस घर आए हैं। पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। कबीर कहते हैं कि हमारे लिए आज का दिन दिवाली मनाने जैसा है। सीनियर के तीनों बेटे कंवलबीर, करनबीर और गुरबीर कनाडा में हैं। उन सभी को फोन पर सूचित किया जा चुका है। बेटों ने बलबीर के घर आने की बात सुनकर खुशी जताई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed