{"_id":"5c1f6fbebdec2256cf3e82cf","slug":"athrav-wins-gold-medal-in-national-roller-hockey-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल रोलर हॉकी स्पर्धा में अथर्व ने जीता गोल्ड मेडल","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
नेशनल रोलर हॉकी स्पर्धा में अथर्व ने जीता गोल्ड मेडल
Sun, 23 Dec 2018 05:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगाणा (ऊना)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगाणा (ऊना)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 23 Dec 2018 05:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोलर हॉकी हरियाणा टीम के सदस्य और उपमंडल बंगाणा के गांव मुच्छाली निवासी अथर्व शर्मा पुत्र राकेश शर्मा ने 56 नेशनल रोलर हॉकी फाइनल प्रतियोगिता में सोना जीता है। प्रतियोगिता रविवार को विशाखापट्टनम में हुई। अथर्व पंचकूला के भवन विद्यालय में आठवीं कक्षा के छात्र हैं।
विज्ञापन
इससे पहले वे 64वीं राष्ट्रीय रोलर हॉकी अंडर-19 प्रतियोगिता में पंचकूला की टीम का नेतृत्व कर नवंबर 2018 में सिल्वर पदक जीत चुके हैं। प्रतियोगिता कर्नाटक के बेलगाम में हुई थी। गोल्ड मेडल जीतने पर अथर्व ने कोच विशाल बख्शी, राजीव कुमार, बलविंदर गाटा, सत्यवान सोनी तथा प्रमोद सैनी, माता-पिता को सफलता का श्रेय दिया है।
विज्ञापन
अथर्व के पिता पंचकूला की डीसी मॉडल स्कूल में अर्थशास्त्र विषय के प्रवक्ता हैं तथा माता गृहिणी हैं। अथर्व की जीत पर मंत्री वीरेंद्र कंवर, धुंदला जिला परिषद इंदु बाला, मुच्छाली पंचायत प्रधान अनीता कुमारी, उपप्रधान मनोज शर्मा बंगाणा, व्यापार मंडल प्रधान विजय शर्मा, बंगाणा कॉलेज के पीटीए अध्यक्ष राम सिंह, शक्ति चंद, ओमप्रकाश, बनवारी लाल शर्मा, नरेश कुमार और सुशील कुमार समेत कई लोगों ने अथर्व को बधाई दी है।
विज्ञापन