{"_id":"5bcdbcb7bdec2269ad75353e","slug":"athletic-meet-in-dav-school-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ मीटर दौड़ में अभिषेक और बबिता ने जीता गोल्ड","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
सौ मीटर दौड़ में अभिषेक और बबिता ने जीता गोल्ड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Tue, 23 Oct 2018 11:25 AM IST
विज्ञापन
PIC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएवी स्कूल हमीरपुर में राज्यस्तरीय एथलेटिक मीट के दूसरे दिन सोमवार को रोमांचक मुकाबले हुए। एथलेटिक मीट में प्रदेश भर के डीएवी और सीबीएसई स्कूलों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। आयोजक सचिव और कोच रसील कुमार और सहायक आयोजक सचिव तरपृष्ट ठाकुर ने बताया कि लड़कों की 100 मीटर दौड़ में डीएवी स्कूल नाहन के अभिषेक राणा और लड़कियों में डीएवी स्कूल हमीरपुर की बबिता ठाकुर ने गोल्ड मेडल जीता।
विज्ञापन
लड़कों की 400 मीटर दौड़ में डीएवी स्कूल हमीरपुर के शुभम पठानिया और लड़कियों में भी डीएवी स्कूल हमीरपुर की आकांक्षा ने गोल्ड मेडल जीता। लड़कों की 800 मीटर दौड़ में डीएवी स्कूल मनेई के अभिषेक राणा और लड़कियों में डीएवी स्कूल हमीरपुर की श्रेया लगवाल ने गोल्ड मेडल जीता।
विज्ञापन
लड़कियों के शॉटपुट में डीएवी स्कूल सोलन की शैवी ने गोल्ड, डीएवी हमीरपुर की रिया ने सिल्वर और डीएवी रामपुर की शिवानी ठाकुर ने कांस्य पदक जीता। लड़कियों की डिस्कस थ्रो में डीएवी स्कूल परवाणू की अंजलि ने गोल्ड, डीएवी हमीरपुर की रिया ने सिल्वर और डीएवी बरमाणा की कीर्ति रामा ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
डीएवी स्कूल आलमपुर के प्रधानाचार्य और एथलेटिक्स मीट के पर्यवेक्षक विक्रम सिंह, डिग्री कॉलेज हमीरपुर के प्राचार्य हरदेव जंवाल, एडीपीईओ राजेंद्र शर्मा, डीपीई हमीरपुर कॉलेज डॉ. पवन वर्मा और डीएवी स्कूल हमीरपुर के प्रधानाचार्य विश्वास शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को होगा। इसमें एसपी हमीरपुर रमन कुमार मीणा मुख्यातिथि होंगे।