फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Atharva from kanpur selected in National Karate Championship

राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में कानपुर के अथर्व का चयन, ये हैं उपलब्धियां

Thu, 14 Nov 2019 05:13 PM IST
शिखा पांडेय पुलकित तिवारी, अमर उजाला, कानपुर
पुलकित तिवारी, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 14 Nov 2019 05:13 PM IST
विज्ञापन
Atharva from kanpur selected in National Karate Championship
कराटे खिलाड़ी अथर्व शुक्ला - फोटो : अमर उजाला
पटना में जनवरी में होने वाली राष्ट्र स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में कानपुर के अथर्व शुक्ला का चयन हुआ है। वह यूपी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। महज 13 वर्ष की उम्र में अथर्व ने कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तरीय चैंपियनशिप में प्रतिभाग करके कानपुर का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


रामादेवी निवासी शैलेंद्र शुक्ला के पुत्र अथर्व ने 2018 में कराटे का प्रशिक्षण लेना शुरू किया था। अथर्व ऑक्सफोर्ड स्कूल में कक्षा सात के छात्र हैं। अथर्व ने कहा कि स्कूल के बच्चों को कराटे खेलता देख उन्होंने भी स्कूल की प्रशिक्षिका पूनम गुप्ता से प्रशिक्षण लेना शुरू किया था।
विज्ञापन


बताया कि पिता व मां मीनाक्षी शुक्ला ने हमेशा उनका उत्साहवर्धन किया। इस उपलब्धि का श्रेय प्रशिक्षिका पूनम गुप्ता को देते हैं। अथर्व कराटे की कुमिते (लड़ाई), काता (किक, पंच का प्रदर्शन दिखाना) दोनों स्पर्धाओं में प्रतिभाग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं उपलब्धियां
सितंबर 2018 जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।
फरवरी 2019 राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
अप्रैल 2019 जिला स्तरीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
मई 2019 स्कूल कराटे चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीते।
अगस्त 2019 नोएडा में अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
अक्तूबर 2019 जिला स्तरीय चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीते।
नवंबर 2019 प्रयागराज में हुई राष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed